Media24Media.com: जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं – डॉ. एकता लगेह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं – डॉ. एकता लगेह

Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम कौवाझार में महिला सशक्तिकरण पर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों एवं समाज में उनकी स्थिति को लेकर  चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. एकता लगेह थीं। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक युग में महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शक्ति का स्वरूप होने के बावजूद महिलाएं आज भी अपेक्षित सम्मान और अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त हों तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौवाझार के सरपंच  गेंदराम जांगड़े ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में जिला सदस्य प्रतिनिधि  अमर चंद्राकर और जनपद सदस्य सुश्री अंजलि जगन्नाथ खैरवार उपस्थित रहे। डॉ. एकता लगेह ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया और किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है।

विशेष अतिथि अमर चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लें और जीवन में आत्मनिर्भरता तथा साहस का परिचय दें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच, ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, हेमवती यादव और ममता यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन डाइजेश्वरी चंद्राकर ने कुशलतापूर्वक किया।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.