Media24Media.com: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर घमासान: कई क्रिकेटरों ने जताया विरोध

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर घमासान: कई क्रिकेटरों ने जताया विरोध

Document Thumbnail

 India vs Pakistan in Asia Cup 2025 : एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ही इसके आयोजन पर विवाद खड़ा हो गया है। कई पूर्व क्रिकेटरों और खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से मुकाबले का विरोध जताया है और इसके बहिष्कार की मांग की है।


पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए - केदार जाधव

भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने ताजा बयान में कहा कि भारत को पाकिस्तान से मुकाबला नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत जहां भी खेले, वहां जीते, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबला नहीं होना चाहिए। भारतीय टीम को उससे किनारा कर लेना चाहिए। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र करते हुए इसे सफल मिशन बताया।

भज्जी और अजहर भी कर चुके हैं मना

इससे पहले हरभजन सिंह ने भी साफ कहा था कि “क्रिकेट बाद में है, देश और उसके वीर जवान पहले।” हरभजन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पाकिस्तान से खेलने पर ऐतराज जताया था। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का होगा।

पाकिस्तानी क्रिकेटर की अलग दलील

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले से परहेज की बात कही थी। लेकिन उनकी वजह अलग थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में अगर मैच हुआ तो पाकिस्तान की टीम को भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.