Media24Media.com: जाने छत्तीसगढ़ का मौसम : कहां बढ़ेगा तापमान, कहां गिरेगी ठंड और कोहरे के साथ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जाने छत्तीसगढ़ का मौसम : कहां बढ़ेगा तापमान, कहां गिरेगी ठंड और कोहरे के साथ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

Document Thumbnail

 रायपुर : सोमवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, विशेष रूप से राजधानी रायपुर, में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में यह 20.2 डिग्री और जगदलपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक था। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। रायगढ़ जिले के मुकड़ेगा स्टेशन में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे ऊंचा तापमान था, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी और 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। आने वाले दो दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

कोहरे की संभावना और तापमान में गिरावट

10 और 11 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। रायपुर में भी आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.