Media24Media.com: छत्तीसगढ़ का मौसम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ का मौसम. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ का मौसम. Show all posts

जाने छत्तीसगढ़ का मौसम : कहां बढ़ेगा तापमान, कहां गिरेगी ठंड और कोहरे के साथ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सोमवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, विशेष रूप से राजधानी रायपुर, में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में यह 20.2 डिग्री और जगदलपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक था। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। रायगढ़ जिले के मुकड़ेगा स्टेशन में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे ऊंचा तापमान था, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी और 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। आने वाले दो दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

कोहरे की संभावना और तापमान में गिरावट

10 और 11 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। रायपुर में भी आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

Chhattisgarh Weather Update: शीतलहर की चपेट में है प्रदेश का यह क्षेत्र, जमकर पड़ रहा पाला

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Wheather Update) में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होते ही एक बार फिर से सरगुजा संभाग का इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में शनिवार सुबह जबरदस्त पाला पड़ा। यहां मैदान, खेत-खलिहान पुआल के ढेरों में पाला (बर्फ की सफेद चादर के समान) बिछ गया ।









Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





लोग जब सुबह अपने घरों के बाहर निकले तो बाहर पाला के कारण सब कुछ सफेद-सफेद नजर आ रहा था। यहां का तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इधर संभाग मुख्यालय (Chhattisgarh Wheather Update) अंबिकापुर में भी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह से कंपकपा देने वाली ठंडी हवा चलने से लोग बेहाल हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और फिर शीत लहर चलने से उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान बहुत नीचे पहुंच गया है।   





न्यूनतम तापमान गिरा (Minimum temperature dropped)





अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान छह (Minimum temperature dropped) डिग्री तक पहुंचा था लेकिन इसके बाद हिमालय और जम्मू कश्मीर के इलाके में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने शीतलहर के प्रवाह को बाधित कर दिया था। इसके चलते तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होने के बाद एक बार फिर से तेज ठंड पड़ने लगी है।





Alert : बुजुर्गों को मामूली लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं कोरोना जांच – डॉ. सुंदरानी





मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। इधर सरगुजा के पठारी क्षेत्र मैनपाट में शनिवार को जबरदस्त पाला गिरने से पूरा इलाका सफेद चादर से ढंका नजर आ रहा है। मैदान, खेत-खलिहान, पुआल के ढेर में पाला जमा हुआ है। मैनपाट में इस सीजन का पहला पाला पड़ा है। यहां तापमान तीन से चार डिग्री के बीच पहुंच गया है। इलाके में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 





ठंड से लोगों का हाल-बेहाल





 पाला गिरने के बाद कंपकपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड से बचने स्थानीय लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मैनपाट में नए साल का जश्न मनाने सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। 31 दिसंबर से जनवरी महीने तक यहां सैलानियों की काफी भीड़ लगी रहती है। पर्यटन की दृष्टि से यहां के मोटल, होटल अभी से  फुल हो चुके हैं।









कुसमी में कार के ऊपर जमा पाला





बलरामपुर जिले के कुसमी और सामरी पाट में भी शनिवार को जबरदस्त पाला पड़ा है। कुसमी ब्लाक मुख्यालय में घरों के सामने खड़ी कार के ऊपर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई थी।  पाला जमने के कारण ऐसा हुआ था। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी गाड़ियों की छत और शीशे में सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई थी। कुसमी से लगे सामरी पाट में तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। वहां भी जबरदस्त पाला पड़ा है। इलाके में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है।


Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश में शीतलहर, अंबिकापुर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। साथ ही जगह- जगह बादल छाए हुए है। इस बारिश और बादल की वजह से ठंड और भी बढ़ (Chhattisgarh weather Update) गई है। वहीं उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अब छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। हवाओं के कारण अंबिकापुर का तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो दिनों में पूरा उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में होगा।









मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। प्रशासन ने ज्यादा ठंड और शीतलहर होने पर लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 9 से 10 डिग्री सेल्सियस है। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान यानी 7 डिग्री सेल्सियस हैं।





Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह





उत्तरी हवाओं से अब छत्तीसगढ़ में ठिठुरन (Chhattisgarh weather update) बढ़ेगी। राजधानी रायपुर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर से अब प्रदेश के उत्तर भाग में सुबह से ही घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे वाहनों की आवाजाही के साथ ही हवाई यातायात भी प्रभावित रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव उत्तर के मुकाबले कम रहेगा।





छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिले और शहरअधिकतम तापमान (Maximum temperature)न्यूनतम तापमान (Minimum temperature)
रायपुर28 सेल्सियस09 सेल्सियस
बिलासपुर24 सेल्सियस10 सेल्सियस
दुर्ग25 सेल्सियस10 सेल्सियस
अंबिकापुर21 सेल्सियस07 सेल्सियस
कोरबा25 सेल्सियस11 सेल्सियस
धमतरी26 सेल्सियस09 सेल्सियस
रायगढ़26 सेल्सियस10 सेल्सियस
बलौदाबाजार25 सेल्सियस09 सेल्सियस
महासमुंद26 सेल्सियस10 सेल्सियस
जशपुर22 सेल्सियस08 सेल्सियस
बस्तर27 सेल्सियस11 सेल्सियस
राजनांदगांव26 सेल्सियस10 सेल्सियस




बता दें कि अमरकंटक की तराई में बसे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 1 हफ्ते से लगातार बादल छाए होने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। सुबह के बाद पूरे इलाके में कोहरा छाया रहता है। लोग दिन के वक्त भी गर्म कपड़े पहने नजर आते हैं। इस साल पेंड्रा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 9. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।





पेंड्रा में कड़ाके की ठंड





दिसंबर का महीना लगते ही पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। हालांकि शुरुआती दिनों में दिन का तापमान ज्यादा होने की वजह से ठंड का एहसास कम हो रहा था। पिछले 10 दिनों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और पारा भी लुढ़कता चला जा रहा है। दिन के वक्त धूप न निकलने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने भी ठंड बढ़ा दी है।









सर्दी में खुद को ठंड से बचने के कुछ उपाय (Ways to protect yourself from cold in winter)





काली मिर्च, घी और अंडे का सेवन (Black pepper, ghee and egg)





बढ़ती ठंड और सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च, घी और अंडे खाना चाहिए, ताकि शरीर गर्म रहे ।





हल्की एक्सरसाइज (Light exercise)





सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज (Light exercise) करनी चाहिए।यह शरीर को गर्माहट देती है। बिस्तर से उठने के बाद ठंड से बचाने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए,ताकि ठंड से बचा जा सके।





गरम तेल से मालिश (Massage with mild hot oil)





सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुने तेल (Massage with mild hot oil) से मालिश करनी चाहिए।









ठंड में गर्म कपड़ों पर दें विशेष ध्यान 





मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन कीजिए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।





स्किन केयर का रखें ध्यान (Take care of skin care)





सर्दियों में स्किन केयर (Take care of skin care) की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए नहाने के बाद शरीर को मॉइश्चराइजर करना चाहिए। ठंड के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं।





खान-पान पर रखें विशेष ध्यान (Keep special attention on food and drink)





सर्दियों के (Chhattisgarh weather news) दिनों भूख सामान्य दिनों से ज्यादा लगती है, ऐसे में सुबह पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। साथ ही भरपूर ऊर्जा देने वाले खाने का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, फल और हरी सब्जियों का सेवन इन दिनों के लिए अच्छा रहता है।


छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड (Chhattisgarh weather news) पड़ने लगी है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। प्रशासन ने ज्यादा ठंड और शीतलहर होने पर लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 18 डिग्री सेल्सियस है। जबकि जशपुर जिले में सबसे कम तापमान यानी 11 डिग्री सेल्सियस हैं।





बड़ा ही फायदेमंद है ये हल्दी वाला दूध





वहीं छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों सर्दी और बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला है, जिसकी वजह से कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट (Drop in minimum temperature) दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक (According to the meteorological department) प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। बता दें कि रविवार की देर शाम रायपुर और बिलासपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं सोमवार को राजधानी के कई हिस्सों में भी बूंदा-बांदी हुई है।





प्रदेश में बारिश की संभावना (Chance of rain in Chhattisgarh)





मौसम विभाग के मुताबिक (According to meteorological department) अगले 4 दिन के अंदर कहीं बादल छाए हुए नजर आएंगे तो कहीं बूंदा-बांदी भी देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञानी (Meteorologist) के मुताबिक राजधानी रायपुर में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं एक- दो दिन बाद बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग के पश्चिमी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।





छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिले और शहरअधिकतम तापमान (Maximum temperature)न्यूनतम तापमान (Minimum temperature)
रायपुर29 सेल्सियस18 सेल्सियस
बिलासपुर29 सेल्सियस19 सेल्सियस
दुर्ग29 सेल्सियस18 सेल्सियस
अंबिकापुर26 सेल्सियस17 सेल्सियस
कोरबा28 सेल्सियस19 सेल्सियस
धमतरी29 सेल्सियस13 सेल्सियस
रायगढ़29 सेल्सियस18 सेल्सियस
बलौदाबाजार29 सेल्सियस18 सेल्सियस
महासमुंद28 सेल्सियस13 सेल्सियस
जशपुर25 सेल्सियस11 सेल्सियस
बस्तर29 सेल्सियस12 सेल्सियस
राजनांदगांव29 सेल्सियस13 सेल्सियस




बढ़ती ठंड और सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च, घी और अंडे खाना चाहिए, ताकि शरीर गर्म रहे ।





आज का राशिफल- इन राशियों को होगा व्यापार में मुनाफा, जानिए कैसे होगा फायदा





सर्दी में खुद को ठंड से बचने के कुछ उपाय (Ways to protect yourself from cold in winter)





हल्की एक्सरसाइज (Light exercise)





सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज (Light exercise) करनी चाहिए।यह शरीर को गर्माहट देती है। बिस्तर से उठने के बाद ठंड से बचाने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए,ताकि ठंड से बचा जा सके।





गरम तेल से मालिश (Massage with mild hot oil)





सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुने तेल (Massage with mild hot oil) से मालिश करनी चाहिए।





धान खरीदी : बारदाना का कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों को कर रहे परेशान, किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर आज धान खरीदी केंद्र में करेंगे प्रदर्शन





ठंड में गर्म कपड़ों पर दें विशेष ध्यान 





मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन कीजिए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।





स्किन केयर का रखें ध्यान (Take care of skin care)





सर्दियों में स्किन केयर (Take care of skin care) की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए नहाने के बाद शरीर को मॉइश्चराइजर करना चाहिए। ठंड के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं।





खान-पान पर रखें विशेष ध्यान (Keep special attention on food and drink)





सर्दियों के (Chhattisgarh weather news) दिनों भूख सामान्य दिनों से ज्यादा लगती है, ऐसे में सुबह पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। साथ ही भरपूर ऊर्जा देने वाले खाने का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, फल और हरी सब्जियों का सेवन इन दिनों के लिए अच्छा रहता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.