Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, बीजापुर में ढेर कर दिए गए 4 नक्सली, हथियारों का जखीरा बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, बीजापुर में ढेर कर दिए गए 4 नक्सली, हथियारों का जखीरा बरामद

Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं।


मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैं जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालही में बीजापुर जिले में 6 नक्सली भी मारे गए थे। 

अभियान के दौरान मंगलवार को सुबह करीब 06:00 बजे ग्राम लेंड्रा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 9 माओवादी के शव और एक LMG आटोमैटिक हथियार,  बीजीएल लॉन्चर और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद की गई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.