Media24Media.com: सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत

Document Thumbnail

 Liquor Policy Case : लोकसभा चुनाव से पहले मुसीबत में घिरी आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट से AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है. शराब नीति से जुड़े मामले में संजय सिंह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.


हालांकि कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों पर जमानत दी है. ईडी के ओर से सुप्रीम कोर्ट में सांसद संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

AAP सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद अब मंगलवार की शाम या फिर बुधवार की सुबह वह जेल से बाहर आ सकते हैं. सूत्रों की मानें तो कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा है कि संजय सिंह इस केस के बारे में मीडिया में कोई बयान न दें. वहीं सुप्रीम कोर्ट के ओर से जमानत की शर्तें निचली को तय करने का आदेश दिया गया है. यानी अब संजय सिंह की जमानत की शर्तें निचली अदालत में मंजूर होगी.

राजनीतिक गतिविधियों में ले सकेंगे हिस्सा

गौरतलब है कि संजय सिंह को बीते साल 3 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अब कोर्ट के आदेशों के अनुसार वह राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.