Media24Media.com: Lok Sabha Election : BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद राहुल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Lok Sabha Election : BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद राहुल

Document Thumbnail

 Lok Sabha Election : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बीजेपी नेता व सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हुए. बीते सप्ताह बीजेपी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में चूरू से सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया था. बीजेपी के ऐलान के बाद से ही चूरू सांसद ने बागवती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.


सांसद राहुल कस्वां ने बीजेपी से इस्तीफा देते वक्त कहा, ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार. मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ. राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ. समस्त बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया.’

चूरू सांसद ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा, ‘लोकसभा क्षेत्र चुरू की जनभावनाओं के अनुरूप आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं. इस मौके पर मैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद करता हूं. BJP सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है. कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज कांग्रेस परिवार से जुड़ा हूं. कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा.’


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.