Media24Media.com: सीएम साय ने झारखंड रवाना होने से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा - लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीएम साय ने झारखंड रवाना होने से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा - लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है

Document Thumbnail

 रायपुर। कल छत्तीसगढ़ की महतरियों के लिए ऐतिहासिक दिन था। दरअसल कल डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई।


वहीं खाते में पैसा आने के बाद महिलाएं खुशी से झूमने लगीं हैं और विष्णुदेव साय सरकार की जमकर तारीफ करने लगीं हैं। वहीं, आज झारखंड दौरे पर जाने से पहले सीएम साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि कल छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था, विशेषकर 70 लाख विवाहित महिलाओं के लिए। एक महीने का एक हज़ार रुपए उनके खाते में ट्रांसफ़र किया गया है और अब हर महीने उनके खाते में एक हजार ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्होंने झारखंड प्रवास को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है, अब पूरा चुनावी दौरा रहेगा। धान की अंतर राशि पर सीएम साय ने कहा कि कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी। 13 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाला जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.