Media24Media.com: बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, PM मोदी का लोकसभा में भाषण आज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, PM मोदी का लोकसभा में भाषण आज

Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 5 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त सभा को संबोधित किया था. इस बीच, बीजेपी ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र के चौथे दिन सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (विधानमंडल सहित) के संबंध में अनुदान की अनुपूरक मांगों को दर्शाने वाला एक बयान पटल पर रखेंगी.

विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरने का प्लान बनाया

लोकसभा चुनाव से पहले ये संसद का आखिरी सत्र है. ऐसे में सदन में कई अलग चीजें देखने को मिल सकती हैं. विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरने का पूरा प्लान बनाया है. वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.