Media24Media.com: अर्जुन मुंडा बने देश के नए कृषि मंत्री, करंदलाजे, चंद्रशेखर और प्रवीण को मिले ये विभाग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अर्जुन मुंडा बने देश के नए कृषि मंत्री, करंदलाजे, चंद्रशेखर और प्रवीण को मिले ये विभाग

Document Thumbnail

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभाओं के लिए चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तीन केंद्रीय मंत्रियों, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 


राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। पहले नरेंद्र सिंह तोमर पर यह मंत्रालय था।

इनके अलावा, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को प्रह्लाद सिंह पटेल के स्थान पर उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। आईटी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

 इस मंत्रालय का नेतृत्व भी प्रह्लाद सिंह पटेल ही करते थे। वहीं राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। वह रेणुका सिंह सिंह की जगह लेंगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.