Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद नगर में यातायात सुधार के लिए पहल, एसपी से मिले नागरिक, मिला आश्वासन

महासमुंद। बाईपास निर्माण संघर्ष समिति महासमुंद का प्रतिनिधि मंडल आज एसपी से मिला। महासमुंद नगर की ट्रैफिक व्यवस्था की सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से मिले। बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नगर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए विमर्श किया गया। ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें प्रमुख रूप से नगर सीमा के अंदर हाईवे में गति नियंत्रण हेतु बोर्ड लगाकर वाहनों की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा में नियंत्रित करने, नगर सीमा के हाईवे में जगह-जगह बैरिकेट्स एवं चौक चौराहा में डिजिटल टाइमर सिग्नल  लगवा कर ई चालान द्वारा ट्रैफिक नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश एसपी साहब द्वारा ट्रैफिक पुलिस डीएसपी को दिया गया। अन्य बिंदुओं में सुबह 9 बजे से 12:00 बजे तक एवं सायं 4 से रात्रि 8:00 बजे तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का समय निर्धारित किया गया। हैवी वाहनों में ड्राइवर के साथ कंडक्टर न होने पर चालान करने को सुनिश्चित किया गया।  एफसीआई रोड में सायं 6:00 बजे के बाद ही भारी वाहनों के प्रवेश के लिए व्यवस्था करने हेतु आश्वासन दिया गया।

इन सबके अलावा प्रमुख रूप से डीएसपी ट्रैफिक महासमुंद को आम जनता एवं बाईपास निर्माण संघर्ष समिति के लिए हेल्पलाइन डेस्क इंचार्ज नियुक्त किया गया। उनसे  मोबाइल या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में निरंतर सुधार करवाया जाए। बैठक में 6 माह के भीतर बायपास रोड प्रारंभ करवाने के लिए मार्ग प्रशस्त करने हेतु संकल्प लिया गया। आज प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अग्रज शर्मा, भरत चंद्राकर, आनंद साहूयुवा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रेयांश चोपड़ा, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश झाबक,  चार्टर्ड एकाउंटेंट रितेश गोलछापप्पू ठाकुर, नरेश नायक, सुमन सेदरे, राजेश डड़सेनाज्ञानचंद चोपड़ा, नीरज जैन, आम्रपाल गुरुदत्ता, दानेश्वर सिन्हा, सोमेश दावड़ा, पार्षद हाफिज कुरैशी, पार्षद मनीष शर्मा मनोज नेभानी मोहित इसरानी, हेमंत सोनी, हेमंत तिवारी, सुशील चंद्राकर, उमेश, राजेश कुमार, ताराचंद चांडक, हेमंत बघेल,अशोक साहू आर.एस. चंद्राकर, राजेश मदनकर,राकेश चौबे, मोहम्मद अवीज, एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.