Media24Media.com: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो युवकों की जान, तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला महासमुंद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेज रफ्तार वाहन ने ली दो युवकों की जान, तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला महासमुंद

Document Thumbnail

महासमुंद। तेज रफ्तार वाहन से होने वाली दुर्घटना थमने का नाम नही ले रही है। अभी दो दिन पहले ही महासमुंद शहर के मध्य नेहरू चौक में सड़के हादसे में एके दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार 24 नवम्बर को दोपहर में ग्राम बेमचा के लिए लिए मनहुससाबित हुआ। जब यहां के दो युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गई। इस दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जिसने भी हादसे का नजारा देखा, सहम गया। 

मिली जानकरी के अनुसार ग्राम बेमचा निवासी 30 वर्षीय धनेश्वर पिता नेहरू निर्मलकर और 26 वर्षीय रमेश सोनी पिता नकुल सोनी अपनी दोपहिया वाहन से तुमगांव की ओर से बेमचा आ रहे थे। परसदा राइस मिल के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार आयचर ट्रके ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लहूलुहान लाश से दो लड़के लिपटकर विलाप कर रहे थे। हादसे के बाद दोनों  को 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित केर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.