Media24Media.com: कांग्रेस की अगली सरकार, 3600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगी धान : कृषि मंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस की अगली सरकार, 3600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगी धान : कृषि मंत्री

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है।


अगली सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदा जाएगा। मंत्री चौबे ने कहा इस बार किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 पार की सरकार भी बनाएगी

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 75 पार बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसानों के समर्थन से ही सरकार बनेगी और आगामी कार्यकाल में किसानाें को धान की कीमत 3600 रुपए तक मिलेगी।

रविंद्र चौबे का कहना है कि इस वर्ष भी धान की कीमत पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के किसानों को मिली। आने वाले साल धान की कीमत किसानाें को लगभग 2800 रुपए मिलेगी। एमएसपी में वृद्धि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के कारण से अगले कार्यकाल तक किसानों को 3600 रुपए कीमत मिलने लगेगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.