विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर चम्पा से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम से जुड़े इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत प्रयासों से इसे स्वीकृत कराया गया था। यह ब्रिज जांजगीर और चांपा को जोड़ रहा है। हम सब मिल जुलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगें। डॉ महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ओव्हरब्रिज के शुभारंभ अवसर पर आम जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जांजगीर-चांपा जिले की पुष्पा चंद्रा ने
मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत करते हुए कहा कि 10 साल बाद इस
ओव्हरब्रिज का उदघाटन हो रहा है। इससे अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज
पुरी हुई है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि जाज्वल्य देव की नगरी के नाम से जाना जाने
वाला जांजगीर में एक दशक के इंतजार के बाद इस ब्रिज का लोकार्पण हो रहा है। यह सभी
जांजगीर वासियों के लिए हर्ष का विषय है। सेवा निवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ परसराम
शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन के मन में यह विश्वास है भूपेश है तो भरोसा है
जांजगीर-चांपा को आज बड़ी सौगात मिली है। इससे आवागमन की सुविधा सुगम होगी।
एंबुलेंस चालक विजय थवाईत ने कहा कि इस ओव्हरब्रिज के बनने से अब मरीजों को पहले रेल्वे फाटक के बंद होने से इंतजार करना पड़ता था अब इससे छुटकारा मिल गया है। मरीजों को लाने ले जाने में अब सहुलियत होगी। हम सब मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है। कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक विकास कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।