Media24Media.com: जांजगीर-चांपा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जांजगीर-चांपा. Show all posts
Showing posts with label जांजगीर-चांपा. Show all posts

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री 9 मार्च को चांपा में आयोजित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार 09 मार्च को नगर पालिका परिषद-चांपा के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


केबिनेट मंत्री 09 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम चारपारा-कोहड़िया से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका परिषद-चांपा द्वारा आयोजित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् देवांगन दोपहर 1:00 बजे चांपा से रवाना होकर अपरान्ह 2:00 बजे चारपारा कोहड़िया पहुंचेगें। वे शाम 5:00 बजे चारपारा-कोहड़िया जिला कोरबा से रवाना होकर रात 8:00 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के समीप खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आज इसका उदघाटन हुआ।
                  

इसके बन जाने से अब लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी। यह ओव्हरब्रिज चांपा और जांजगीर को जोड़ने का काम करेगा। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय  से गुजरने वाली हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला कलेक्टोरेट तथा तहसील कार्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के इस ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।
                    

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर चम्पा से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम से जुड़े इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत प्रयासों से इसे स्वीकृत कराया गया था। यह ब्रिज जांजगीर और चांपा को जोड़ रहा है। हम सब मिल जुलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगें। डॉ महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ओव्हरब्रिज के शुभारंभ अवसर पर आम जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

                   

जांजगीर-चांपा जिले की पुष्पा चंद्रा ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत करते हुए कहा कि 10 साल बाद इस ओव्हरब्रिज का उदघाटन हो रहा है। इससे अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पुरी हुई है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि जाज्वल्य देव की नगरी के नाम से जाना जाने वाला जांजगीर में एक दशक के इंतजार के बाद इस ब्रिज का लोकार्पण हो रहा है। यह सभी जांजगीर वासियों के लिए हर्ष का विषय है। सेवा निवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ परसराम शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन के मन में यह विश्वास है भूपेश है तो भरोसा है जांजगीर-चांपा को आज बड़ी सौगात मिली है। इससे आवागमन की सुविधा सुगम होगी।

एंबुलेंस चालक विजय थवाईत ने कहा कि इस ओव्हरब्रिज के बनने से अब मरीजों को पहले रेल्वे फाटक के बंद होने से इंतजार करना पड़ता था अब इससे छुटकारा मिल गया है। मरीजों को लाने ले जाने में अब सहुलियत होगी। हम सब मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है। कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक विकास कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश - डॉ चरणदास महंत

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिला बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारागांव के डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत गायन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उनका कार्य सराहनीय और वंदनीय है।

उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। डॉ महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रुपये के स्वेच्छानुदान राशि का चेक और रामचरित मानस, हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि मितानिन का कार्य बहुत ही बड़ा होता है। जहां तक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं पहुंच पाते वहां भी मितानिन पहुंचती है। मितानिन गांवों के घर-घर घूमकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक महिला ही अपने परिवार को अच्छे संस्कार दे सकती है। जिससे समाज का बेहतर विकास होता है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिन महिलाओ के बीच बैठकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनसे चर्चा भी किया।  इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने कहा कि मितानिन समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओ का टीकाकरण, गैर संचारी, व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़वालजिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, गुलजार सिंह ठाकुर, राघवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव रामकिशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदियाजिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थी।


मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल संचालक से होगी राशि की होगी वसूली

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा ब्लॉक के मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल को शिक्षा के अधिकार के तहत 72 लाख के भुगतान मामले में एक तरफ जहां कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा क्लर्क शिवानंद राठौर को निलंबित किया गया है, वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साव को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने निजी स्कूल संचालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कराने और बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश दिये हैं।

इस मामले में निजी स्कूल को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) पोर्टल सूची से भी ब्लैकलिस्ट करने तथा मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। बलौदा ब्लॉक के मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल को आरटीई की अधिक राशि के भुगतान मामले में जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। शेष बकाया राशि को जमा करने के लिए निजी स्कूल संचालक को किसी तरह का कोई अभयदान नहीं दिया गया है। इस प्रकरण के संज्ञान में आते ही इसे गंभीर लापरवाही तथा अपराध की श्रेणी का मानते हुए क्लर्क तथा कम्पयूटर ऑपरेटर पर तात्कालिक कार्यवाही की गई।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम को इस प्रकरण में मिलीभगत करने वाले क्लर्क, कम्पयूटर ऑपरेटर सहित निजी स्कूल के संचालक तथा अन्य की भूमिका के आधार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी स्कूल संचालक से शासन के पैसे शीघ्र ही वसूल करने और अपराध दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि कार्यालय द्वारा मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल को आरटीई पोर्टल से ब्लैक लिस्ट करने डीपीआई रायपुर को पत्र प्रेषित करने के साथ मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी की जा रही है। जिला शिक्षा कार्यालय जांजगीर ने मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल को बकाया 3503328 (पैंतीस लाख तीन हजार तीन सौ अठाईस रूपए) तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं।


समयबद्ध कार्य एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कार्य करें - धनंजय देवांगन

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कलेक्टर का अंग बताते हुए जिले के विकास हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जांजगीर-चांपा जिले को मैदानी जिला बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार, की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं को पहंुचाने और उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने कहा। प्रभारी सचिव देवांगन ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान में बेहतर परफॉरमेंस पर जिले के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा सहित अधिकारियों को बधाई भी दी।



कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में प्रभारी सचिव देवांगन ने धान खरीदी, धान उठाव, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा, पैरादान, सुपोषण योजना, जाति प्रमाण पत्र वितरण, निर्माण कार्य, पीडीएस, राजस्व  आदि की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो और उपार्जन केन्द्र स्थल पर किसानों हेतु छाया, पानी, शौचालय, ओआरएस के पैकेट रखने तथा धान बेचने आने वाले कृषकों को टोकन जारी करते हुए पारदर्शी ढंग से धान खरीदी करने के निर्देश दिए।

देवांगन ने धान के उठाव और बारदाना की भी समीक्षा की। बैठक में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सभी जनपद सीईओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम पंचायतवार, ग्रामवार, पटवारी तथा सचिव के साथ बैठकर भूमिहीन हितग्राहियों को चिन्हाकित करें और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले में मॉडल गौठान तैयार करने तथा ग्रामवार मवेशियों की संख्या एवं गौठान में क्रय किए जा रहे गोबर की मात्रा की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत जिले से कोसा, कांसा और कंचन जैसे व्यवसाय का चयन करने का सुझाव दिया। देवांगन ने पैरादान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी सचिव ने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुए आदेश जारी होने के पश्चात संबंधित तक इसके क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, नक्शा में दुरूस्तीकरण समय पर करने तथा नुजूल पट्टा नवीनीकरण कार्य में अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल कटाई होने की बात कहते हुए सीमांकन के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु केवल फॉर्म वितरण तक सीमित नही रहने के निर्देश देते हुए लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्याें को समय पर पूरा करने, लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने, दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पीडीएस अंतर्गत खाद्यान वितरण, घुरूवा योजना, खाद का उठाव, चारागाह, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, गौमूत्र विक्रय आदि की समीक्षा की। कलेक्टर सिन्हा ने प्रभारी सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले के सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, सभी एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में शासकीय कर्मचारी पहुंचेगे तो होगी कार्रवाई

प्रभारी सचिव देवांगन ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंची शिक्षा विभाग की एक शासकीय अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने उक्त अधिकारी पर सिविल आचरण सहिंता के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करें। जनदर्शन आमनागरिकों के लिए हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी शिकायत अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहनों को जप्त किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशानिर्देशन में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जाँच की गई। इस दौरान जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस लाईन जांजगीर में तथा 1 हाईवा रेत को जप्त कर सिटी कोतवाली जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।



इसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र में महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना अकलतरा में, पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जप्त कर थाना पामगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जप्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है। नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। 

इस प्रकार कुल 36 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। सभी वाहन मालिकों, वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि 22 नवम्बर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व). तहसीलदार जांजगीर की टीम द्वारा भी जांजगीर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर का कार्यवाही में विशेष योगदान रहा। अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कार्यवाही में खनिज निरीक्षक- आदित्य मानकर, प्रभारी खनिज निरीक्षक पी.डी. जाडे, पुलिस निरीक्षक- विवेक पाण्डेय, रामकुमार जैन, उप-निरीक्षक- सनत मात्रे, अविनीश श्रीवास शामिल रहे।

शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर लाठी-डंडे से हमला

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले में पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसो-सेमरिया गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में टीआई ओ.पी. कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लाते समय पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया।



पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें दो महिला भी शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, 



अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा - 11, कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत

No comments Document Thumbnail

शिवरीनारायण। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत है। भेंट मुलाकात के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल मिशन को लेकर इस क्षेत्र के कुछ गांवों से शिकायतें मिली हैं। इसका समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने डूबान क्षेत्रों के किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब, जुआ सट्टा, नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।


भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर एक करोड़ साठ लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय बनाने के निर्देश दिए। वहीं
, मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब तेईस करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है।

बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत पहले चरण में कोरिया से लेकर सुकमा तक नौ स्थलों का चयन किया गया था। इनमें से शिवरीनारायण और चंदखुरी में शुरुआती चरण के काम पूरे हो चुके हैं। उन्होंने धान खरीदी पर चर्चा करते हुए बताया कि इस बार एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से एक करोड़ मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदने की तैयारी है।

दुःख के आंसू लेकर आई बुजुर्ग ग्रामीण महिला खुशी के आंसुओं के साथ लौटी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। आज जनदर्शन में आई बुजुर्ग महिला के बेटे को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भरण-पोषण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सिलौनी की ग्रामीण बुजुर्ग महिला नानकुन बाई ने आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची तो उनके आंखो में आंसू थे। कलेक्टर ने पहले महिला को बैठाया उसके बाद आत्मीयता से उनकी तकलीफ पुछी। महिला ने बताया कि उनका बेटा उनको साथ नहीं रख रहा है। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि आपकी चिंता अब मेरी चिंता है।



आपको किसी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम इस संबंध में कार्यवाही करेंगे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के बेटे को नोटिस जारी करने की कार्यवाही करे। साथ ही संबंध में कार्यवाही से मुझे अवगत कराते रहे। उन्होंने महिला को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। बुजुर्ग महिला के जाते वक्त उनके आंखों से आंसू नही थम रहे थे तो लोगों ने उनसे पुछा की माता जी अब आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा, 

तो अब क्यूं आंखों में आंसू है तो महिला ने कहा कि पहले जो आंसू थे वो दुःख के आंसू थे अब खुशी के आंसू है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने मेरी बात सुन ली। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जाता है। जिला स्तरीय जनदर्शन में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हैं। 

जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।


नारायण चंदेल होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये नेता प्रतिपक्ष होंगे। वे वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का स्थान लेंगे। पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज रायपुर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की। बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन और संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर चंदेल ने कहा कि चुनौती के समय उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। 



उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके लिए पार्टी के सभी सदस्य टीम के रूप में एक साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा से तीसरी बार विधायक चुने गए नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले भी पार्टी संगठन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाल चुके हैं। उन्नीस अप्रैल 1965 को जांजगीर-चांपा जिले के नैला में जन्मे चंदेल 1994 से 1998 तक मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 2007 से 2008 तक छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रहे। साथ ही वर्ष 2010 से 2011 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे।

हर घर तिरंगा अभियान : नावों पर सवार होकर महानदी में निकाली रैली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर इस वर्ष केन्द्र सरकार ने तेरह से पंद्रह अगस्त तक सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर क्षेत्र स्थित बरेकेलकला गांव से भाजपा पदाधिकारियों ने तिरंगा रैली निकाली। यह रैली नावों पर सवार होकर महानदी में निकाली गई।



इसी तरह, राजनांदगांव जिले में गौठानों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है। इन महिलाओं ने तिरंगा झंडा तैयार किया है, जिसे गांव-गांव में सशुल्क बांटा जा रहा है। बोरी गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में झंडा वितरण के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं, जिले के डोंगरगांव में भाजपा महिला मोर्चा ने भी जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।

इसी कड़ी में राजनांदगांव में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई। इसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर विचार-विमर्श कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत शहर और गांवों में कुल मिलाकर पचहत्तर जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, दुर्ग में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर से अग्रसेन चौक तक रैली निकाली।

इधर, अभियान के तहत सरगुजा के दूरस्थ वनांचल पहाड़ी गांव खर्रा नगर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया। 

 नवा रायपुर में एक वॉकथान का आयोजन 12 को

इस बीच, आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा बारह अगस्त को अटल नगर नवा रायपुर में एक वॉकथान का आयोजन किया जाएगा। यह वॉकथान नवा रायपुर के सेक्टर-तीस स्थित सद्भावना अस्पताल से सुबह सात बजे शुरू होगी, जो नवागांव, मिनी मार्केट होती हुई सेक्टर-अट्ठाईस में समाप्त होगी। इस वॉकथान में बीएसएफ के जवानों के अलावा विद्यार्थी, शासकीय कर्मचारी और आम लोग भी शामिल होंगे।

वहीं, हमर तिरंगा अभियान के तहत कोरिया जिले में पांच महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। इन महिला समूहों ने अब तक छह हजार से अधिक झंडे बना लिए हैं। इनकी बिक्री के लिए कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया गया है। 

 शहीद के परिजनों का 13 को सम्मान

पचहत्तरवें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तेरह अगस्त को राज्य में  शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह सम्मान प्रदान करेंगे। वहीं, विभिन्न जिलों में मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शहीदों के परिजनां को सम्मानित करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बल और केंद्रीय बलों के ऐसे जवान, जिनकी शहादत सैन्य बलों में पदस्थापना के दौरान ड्यूटी करते समय हुई है, उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।


आप ढाई घंटे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा

No comments Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज चांपा स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 10.30 बजे जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के उपस्थिति पंजी की जाँच की तो 2 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर सिन्हा ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि चाम्पावासियों के लिए शासन ने इतना बेहतर अस्पताल मुहैया कराया है। आसपास सहित दूरदराज के गरीब और जरूरतमंद मरीज बड़ी ही आस और उम्मीद के साथ यहाँ उपचार कराने आते हैं। चिकित्सकों को भगवान माना जाता है। 



आप यहाँ के चिकित्सक है और आप के खातिर ही मरीज स्वस्थ होने आते हैं। सुबह 8 बजे का समय निर्धारित है,लेकिन आप ढाई घंटे बाद 10.30 बजे रहे हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा? कलेक्टर ने अस्पताल और चिकित्सक की गरिमा का ख्याल रखते हुए समय पर आने तथा मरीजों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने आज स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का दूसरी बार औचक निरीक्षण किया। यहाँ आते ही उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जाँच की। 

कलेक्टर ने पाया कि डॉ अनिता और डॉ सरिता यहाँ समय पर उपस्थित नहीं थी। उन्होंने कार्यवाही के निर्देश देते हुए मरीजों के वार्ड, शौचालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा और  यहां की सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज बहुत उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने आते हैं। उन्हें यहां पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाम्पा की अपनी अलग पहचान है। 

यहाँ इलाज की बेहतर सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए। वे चिकित्सालय की कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कही। गौरतलब है कि कलेक्टर सिन्हा ने इस अस्पताल का एक सप्ताह पहले 15 जुलाई को ही निरीक्षण किया था और यहाँ की व्यवस्था को सुधारने तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने चिकित्सालय को अपग्रेड करते हुए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे।

ओपीडी कम क्यों है? थोड़ा तो ईमानदारी दिखाइए

कलेक्टर ने जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया तो उन्हें यहाँ भी चिकित्सक सहित अन्य के विरुद्ध समय पर अस्पताल नहीं आने की शिकायत मिली। कलेक्टर ने मौके पर मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि आप और आपका स्टाफ समय पर आना सुनिश्चित करे। यहाँ ओपीडी की संख्या बहुत कम होने पर कलेक्टर सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र के लोग बीमार होकर निजी चिकित्सक के पास जा रहे हैं। शुल्क दे रहे हैं और दवाइयां भी पैसे देकर खरीद रहे हैं। 

जबकि शासकीय अस्पताल में आप जैसे प्रशिक्षित और काबिल चिकित्सक है। मुफ्त में दवाइयां दी जा रही है। आप लोग यदि समय पर अस्पताल आएंगे तो बीमारी का इलाज कराने इस क्षेत्र के लोग निजी डॉक्टर के पास क्यों जाएंगे? आप ईमानदारी दिखाइए। सेवा कीजिए और यहाँ के लोगों के लिए चिकित्सक के रूप में इलाज कर भगवान जैसा बनिए। कलेक्टर ने यहाँ टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.