Media24Media.com: सूर्यकांत का मददगार बन रहे केंद्रीय जेल अधीक्षक का महासमुंद में हुआ ट्रांसफर , आदेश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सूर्यकांत का मददगार बन रहे केंद्रीय जेल अधीक्षक का महासमुंद में हुआ ट्रांसफर , आदेश जारी

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट योगेश सिंह क्षत्री और उप जेल अधीक्षक MN प्रधान का हटा दिया है. गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, योगेश सिंह क्षत्री रायपुर सेंट्रल से अंबिकापुर भेजें गए है । उत्तम कुमार पटेल रायपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं एम.एन प्रधान को महासमुंद जेल की जिम्मेदारी मिली है ।


इसके अलावा अंबिकापुर और दुर्ग के अफसर भी बदले गए हैं. बता दें कि रायपुर की सेंट्रल जेल में कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। ED ने इन्हें कई मामलों पर आरोपी बनाया है। IT अफसरों से बदसलूकी और कोल वसूली के मामले में बेंगलुरु में भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज है।


गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार ईडी की कार्रवाई हो रही है। वहीं ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर जेल में बंद आरोपितों को कई प्रकार से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसके बाद ही रायपुर केंद्रीय जेल से जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है और उनके तबादले का कारण भी यही बताया जा रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.