Media24Media.com: Bemetara Violence : बिरनपुर में पिता पुत्र हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Bemetara Violence : बिरनपुर में पिता पुत्र हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार…

Document Thumbnail

बेमेतरा :  बेमेतरा के तनावग्रस्त इलाके में कुछ दिन पहले दो लाशें मिली  थी। ये लाशें पिता पुत्र की थी,दोनों लाश एक समुदाय विशेष के थे।इस मामले में जांच पड़ताल के बाद बेमेतरा पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दिनाक 11.04.2023 को ग्राम बिरनपुर मुरुम खदान में ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू पिता उम्मद मोहम्मद एवं उसके लड़के ईदुल मोहम्मद की अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या करने से थाना साजा में अपराध क्रमांक 92/2023 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी ।

विवेचना क्रम में वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 8 आरोपियों को आज दिनांक 17/04/2023 को गिरफ्तार कर  न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कराया गया है। प्रकरण में भादवि की धारा 302 के अलावा 147,148,149,153 जोड़ी गई है।

पकड़े गएआरोपियों के नाम 1/ टाकेश्वर सिन्हा पिता गौतम सिन्हा उम्र 28 वर्ष ग्राम चेचान मेटा थाना साजा

2/ दूध नाथ साहू पिता कमल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई

3/ मनीष वर्मा पिता नंदकुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष ग्राम खैरी थाना साजा

4/ अरुण रजक पिता मनहरन रजक उम्र 18 वर्ष ग्राम ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई 5/ भोला निषाद पिता श्रवण निषाद उम्र 23 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा

6/ राजकुमार निषाद पिता संजय निषाद उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा 7/ समारू नेताम पिता जेठू नेताम उम्र 43 वर्ष ग्राम कोरवाय थाना साजा

8/ पुरन पटेल पिता  हेमकुमार पटेल उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा इन सभी को जेल दाखिल कर पुलिस मामले में आगे और भी जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.