Media24Media.com: भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक सहित 9 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक सहित 9 गिरफ्तार

Document Thumbnail

भिलाई : भिलाई में सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब यहां छापा मारा तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं।


सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सूर्या टीआई मॉल जुनवानी स्थित एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। वहां बांग्लादेश सहित दूसरे राज्यों की लड़कियां आई हैं, जो देह व्यापार करती हैं। सीएसपी निखिल राखेचा ने सोमवार रात 10 बजे अचानक वहां छापेमारी कर दी।

इस दौरान स्पा सेंटर में असम और बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को ग्राहकों के साथ कमरों में संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस ने सभी ग्राहकों एवं महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें थाने ले गई।

मुखबीर से मिली सूचना के बाद सीएसपी निखिल राखेचा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने Essence स्पा सेंटर में दबिश दी और यहां मौजूद 8 लड़कियों का रेस्क्यू किया है वहीं संचालक शारिक खान को गिरफ्तार किया  है। मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने संचालक मोहम्मद शारिक खान समेत कुल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.