Media24Media.com: Bemetara Violence

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Bemetara Violence. Show all posts
Showing posts with label Bemetara Violence. Show all posts

Bemetara Violence : बिरनपुर में पिता पुत्र हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार…

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा :  बेमेतरा के तनावग्रस्त इलाके में कुछ दिन पहले दो लाशें मिली  थी। ये लाशें पिता पुत्र की थी,दोनों लाश एक समुदाय विशेष के थे।इस मामले में जांच पड़ताल के बाद बेमेतरा पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दिनाक 11.04.2023 को ग्राम बिरनपुर मुरुम खदान में ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू पिता उम्मद मोहम्मद एवं उसके लड़के ईदुल मोहम्मद की अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या करने से थाना साजा में अपराध क्रमांक 92/2023 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी ।

विवेचना क्रम में वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 8 आरोपियों को आज दिनांक 17/04/2023 को गिरफ्तार कर  न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कराया गया है। प्रकरण में भादवि की धारा 302 के अलावा 147,148,149,153 जोड़ी गई है।

पकड़े गएआरोपियों के नाम 1/ टाकेश्वर सिन्हा पिता गौतम सिन्हा उम्र 28 वर्ष ग्राम चेचान मेटा थाना साजा

2/ दूध नाथ साहू पिता कमल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई

3/ मनीष वर्मा पिता नंदकुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष ग्राम खैरी थाना साजा

4/ अरुण रजक पिता मनहरन रजक उम्र 18 वर्ष ग्राम ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई 5/ भोला निषाद पिता श्रवण निषाद उम्र 23 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा

6/ राजकुमार निषाद पिता संजय निषाद उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा 7/ समारू नेताम पिता जेठू नेताम उम्र 43 वर्ष ग्राम कोरवाय थाना साजा

8/ पुरन पटेल पिता  हेमकुमार पटेल उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा इन सभी को जेल दाखिल कर पुलिस मामले में आगे और भी जांच कर रही है।

Bemetara Violence : बिरनपुर में बीजेपी ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया - सीएम बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिरनपुर घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आएगा, भाजपा ऐसे और हथकंडे अपनाएगी. भाजपा की सोच समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करने की है. बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया है. भाजपा की मंशा शांति बनाने की नहीं, बल्कि अपना उल्लू सीधा करने की थी.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज बिलासपुर और दुर्ग जिले का दौरा कार्यक्रम है. इस दौरान बिलासपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों वे शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने बिरनपुर की घटना को लेकर कहा कि अफवाह फैलाने वालों के ऊपर कार्यवाही होगी. सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के पोस्ट चेक किए जा रहे हैं. सूची तैयार की जा रही है. कोई कितना भी बड़ा हो बक्शा नहीं जाएगा. सब पर हो कड़ी कार्रवाई होगी.

इसके साथ उन्होंने कहा कि भाजपा का मामलों में स्टैंड अलग-अलग है. जशपुर के लिए इन्होंने जांच कमेटी गठित की, लेकिन बिरनपुर के लिए जांच कमिटी गठित नहीं की. हमारी सरकार ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है, कानून का राज़ है, कानून से बड़ा कोई नहीं है, जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे, कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बस्तर दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि मंच पर आना चाहते हैं, तो आ जाएं. वहीं केदार कश्यप के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जगदलपुर का कार्यक्रम शासकीय कार्यक्रम है. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के कार्यकाल में कार्यक्रम होता था तो क्या पार्टी अध्यक्ष साथ में नहीं रहते थे. जो आरएसएस कभी विज्ञापन नहीं छपाते थे, सह संगठन प्रभारी सौदान सिंह उनका फ़ोटो पोस्टर में नहीं छपता था?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा पूछे गए 13 सवालों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि क्योंकि सारे मुद्दे वो विधानसभा में पूछ चुके थे, उन्हीं सवालों को फिर से पूछा है. प्रधानमंत्री ने उन्हें समय नहीं दिया, फिर भी कहना चाहूंगा. यदि प्रधानमंत्री समय देते हैं तो छत्तीसगढ़ के मुद्दे पहले उठाये थे, उसे जरूर प्रधानमंत्री के सामने कहें, और भी सवाल इस पत्र में उसका भी जवाब लें.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.