Media24Media.com: दर्दनाक हादसा - रोड हादसे में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, एग्जाम देने जा रही थी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक हादसा - रोड हादसे में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, एग्जाम देने जा रही थी

Document Thumbnail

रायगढ़। जिले में एक सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूटी पर सवार होकर 12वीं की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थी. इसी दौरान शहर के उर्दना चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, उर्दना चौक के पास ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है. छात्रा 12वीं की परीक्षा देने जा रही थी तभी यह हादसा हो गई. मृतिका का नाम कान्ता बताया जा रहा है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.