Media24Media.com: सड़क हादसे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सड़क हादसे. Show all posts
Showing posts with label सड़क हादसे. Show all posts

CG NEWS : IPS अफसर पीडी नित्या के मां-बाप और नानी की सड़क हादसे में मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर भिलाई में एक सड़क हादसे में लेह-लद्दाख में पदस्थ आईपीएस अफसर पीडी नित्या के माता-पिता और नानी की मौत हो गई। बीती रात भिलाई के जामुल-अहिरवारा मार्ग स्थित ढोर अस्पताल चौक के पास ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दी। जिससे कार में सवार तीन बुजूर्गों की वही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने तीन बुजूर्गों के शव को सुपेला अस्पताल पहुंचाया।


ट्रेलर की टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पूरा इंजन सामने से पिचक गया। कार में सवार तीनों लोगों की अंदर ही मौत हो गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल तीनों को कार से बाहर निकाला और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत दंपत्ति व एक बुजुर्ग लद्दाख की एसएसपी व आईपीएस पीडी नित्या के माता-पिता और नानी है।

घटना स्थल पहुंचे सत्य नारायण ने बताया कि कार उनके चचेरे भाई पी वेंकट रत्नम (65 साल) चला रहे थे। वो स्मृति नगर में रहते थे। मंगलवार को अपनी पत्नी पी शांति (60 साल) और 80 वर्षीय बुजुर्ग सास के साथ बेरला अपने फॉर्म हाउस गए थे। वहां वक्त गुजारने के बाद मंगलवार देर शाम कार नंबर सीजी 07 एएस 4731 से वो अपने घर स्मृति नगर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे वो जैसे ही ढौर चौक के पास पहुंचे, जामुल से अहिवारा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 07 बीई 7002 ने कार को सामने से टक्कर मार दी।


तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा , हादसे में दो साल की बच्ची की मौत, 3 घायल

No comments Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस हादसे में 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रामानुजनगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है।


जानकारी के मुताबिक जगतपुर गांव में एक दर्दनाख हादसा हो गया. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा. इस दुर्घटना में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.



दर्दनाक हादसा - रोड हादसे में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, एग्जाम देने जा रही थी

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। जिले में एक सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूटी पर सवार होकर 12वीं की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थी. इसी दौरान शहर के उर्दना चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, उर्दना चौक के पास ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है. छात्रा 12वीं की परीक्षा देने जा रही थी तभी यह हादसा हो गई. मृतिका का नाम कान्ता बताया जा रहा है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.