Media24Media.com: CG-NEWS : दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाईवा से कुचलकर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG-NEWS : दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाईवा से कुचलकर मौत

Document Thumbnail

सक्ती। बड़ी खबर सामने आ रही हैं , 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र को हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं. छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं.



छात्र परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था. छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचता उससे पहले ही उसे तेज रफ्तार हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में छात्र के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से पहियों के नीचे आने के कारण बुरी तरह से कुचल गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

थाना प्रभारी ने  बताया कि छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं। नाराज स्थानीय लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया हैं। जिससे मृतक छात्र की जानकारी नही ली जा सकी हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.