Media24Media.com: दसवीं की परीक्षा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दसवीं की परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label दसवीं की परीक्षा. Show all posts

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पास किया दसवीं की परीक्षा , विशेष तौर पर कराया गया हैलीकाप्टर जॉयराइड

No comments Document Thumbnail

 पापा का सपना पूरा करना है, यूपीएससी टॉपर बनना है:नरगिस


रायपुर : नरगिस खान बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली है। नरगिस स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा है। नरगिस प्रतिभाशाली छात्रा है, इन्हें विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है।

नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50% और कक्षा सातवीं में 99.83% अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।

नरगिस यूपीएससी टॉपर बनना चाहती है, उसने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं यूपीएससी टॉप करूँ, इसलिए मैं लगातार पढ़ाई कर रही हूं। नरगिस ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर राइड के लिए आपको आमंत्रित किया जाता है, तब हमारा परिवार यहां आया। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे जैसे बच्चे कभी नहीं सोच सकते कि हम हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे मगर मुख्यमंत्री जी ने हमें यह मौका दिया।

CG-NEWS : दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाईवा से कुचलकर मौत

No comments Document Thumbnail

सक्ती। बड़ी खबर सामने आ रही हैं , 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र को हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं. छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं.



छात्र परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था. छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचता उससे पहले ही उसे तेज रफ्तार हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में छात्र के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से पहियों के नीचे आने के कारण बुरी तरह से कुचल गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

थाना प्रभारी ने  बताया कि छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं। नाराज स्थानीय लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया हैं। जिससे मृतक छात्र की जानकारी नही ली जा सकी हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.