Media24Media.com: महासमुंद : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी सुधा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी सुधा

Document Thumbnail

महासमुंद। भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा नेत्री श्रीमती साहू की जिलाध्यक्ष नियुक्ति से हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

गौतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके तहत महासमुंद जिला का कमान भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा साहू को सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की है। इसके साथ ही जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वह पार्टी तथा संगठन को साथ में लेकर काम करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विधानसभा सहप्रभारी संध्या परगनिया, पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, शंकर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंग गोल्डी, डॉ विमल चोपड़ा, प्रदीप चंद्राकर, सतपाल सिंग पाली,अलका चंद्राकर, स्मिता चंद्राकर, राजू सिन्हा, प्रकाश चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, संदीप घोष, संदीप दीवान, माधवराव टांकसाले, रमेश साहू, सम्पत अग्रवाल, पुष्पलता चौहान, निरंजना शर्मा, जसराज बाला चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, पवन साहू,मोहन साहू, जितेन्द्र साहू, जग्गू छुरा, देवेंद्र चंद्राकर, अमन वर्मा,दिनेश रूपरेला, शुभ्रा शर्मा, डिम्पल ध्रुव, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, सीता टोन्डकर, मधु यादव, श्वेता अग्रवाल सहित महिला मोर्चा एवं भाजपाजनों ने शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.