Media24Media.com: भानुप्रतापपुर उपचुनाव- प्रचार अभियान पर विराम, 5 को 5 बजे तक होगा मतदान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव- प्रचार अभियान पर विराम, 5 को 5 बजे तक होगा मतदान

Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। इससे पहले, राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने आज अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरर और लखनपुरी में सभा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए वोट मांगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो किया। जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने गांवों में जनसंपर्क के जरिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में वोट मांगा।



इस बीच, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. और कमिश्नर श्याम धावड़े ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्र किशनपुरी, सिरसिदा, कोरर और पुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कांकेर में दोनो अधिकारियों ने उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सहित सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इस उपचुनाव के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.