Media24Media.com: अग्निवीर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अग्निवीर. Show all posts
Showing posts with label अग्निवीर. Show all posts

‘अग्निवीर’ की ट्रेनिंग ले रही महिला ने छात्रावास में आत्महत्या की

No comments Document Thumbnail

 मुंबई। जब भी भारत सरकार अग्निवीर की योजना लेकर आयी थी तब से ये चर्चा में हैं। अब अग्निवीर एक बार फिर से चर्चा हो रही है। खबरें आ रही हैं कि भारतीय नौसेना में ‘अग्निवीर’ की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की लड़की ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। लड़की ने हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि केरल की रहने वाली यह महिला पश्चिमी उपनगर मलाड में मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद महिलापिछले 15 दिन से इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी।

 अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। ‘अग्निवीर’ सेना में भर्ती के लिए वर्ष 2022 में शुरू की गई अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती किए गए सैनिक हैं।


अग्निवीर स्कीम सेना ने नहीं अजीत डोभाल ने थोपी - लोकसभा में बोले राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आरएसएस और अजीत डोभाल ने देश पर अग्निवीर योजना थोपी है. उन्होंने कहा, करीब 3600 Km यात्रा की और इसमें काफी कुछ सीखने को मिला. जनता की आवाज हिंदुस्तान की आवाज है, उसको गहराई से सुनने का मौका मिला. शुरुआत में मैंने सोचा था कि 3500 किलोमीटर चलने हैं. मुश्किल है, मगर किया जा सकता है. आप भी राजनेता हो, हम भी राजनेता है. चाहे सेवक कह लीजिए.


उन्होंने कहा, आजकल की राजनीति में हमारा पुराना ट्रैडिशन था, जो पैदल चलने को, उसको हम सभी भूल गए या पालन नहीं करते हैं. उसमें मै भी और आप भी शामिल है. कोई गाड़ी, कोई हवाई जहाज और कोई हेलीकाप्टर में जाता है, पैदल कम चलते हैं. जब पैदल चला जाता है, मैं 1,2,10 या 100 किलोमीटर की बात नहीं कर रहा हूं. 200 से 300 किलोमीटर की बात कर रहा हूं, तो शरीर पर दबाव आता है.

बंद हो गई थी बेरोजगाई और महंगाई की बात

राहुल ने कहा, शुरुआत में हम लोगों की बात सुन रहे थे, लेकिन हम सोचते थे कि हमें भी अपने बात करनी चाहिए. लोग हमारे पास आते थे और कहते थे कि हमारे पास काम नहीं है. थोडी देर चलने के बाद एक बदलाव आया और हमारी बेरोजागरी और महंगाई की बात बंद हो गई. मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सुना था.

हमको अहंकार होता है कि हम भी अपनी बात कहें. 500 से 600 किलोमीटर चलने के बाद गहराई से हमने बात समझ में आई और यात्रा हमसे बोलने लगे. युवा हमारे पास आते थे और कहते थे कि हमारे पास नौकरी नहीं है. किसान आते थे कि तूफान आता है, बारिश आती है, सबकुछ बर्बाद हो जाता है.जमीन छीन ली जाती है.

अग्निवीर योजना से युवा सहमत नही

वनवासियों ने कहा कि जो ट्राइबल बिल में हमें दिया जाता था, वो छीन लिया गया है. बेरोजगारी, महंगाई और किसान मुख्य मुद्दे थे. किसान बिल, एमएसपी, बीज और अग्निवीर की भी बात सामने आई. हिंदुस्तान का युवा जो सुबह 4 बजे उठकर दौडता था, वो आपसे सहमत नहीं है.

उसने हमने सकहा कि पहले हमें 15 साल की नौकरी और उसके बाद पेंशन मिलती थी, लेकिन अब हमें 4 साल के बाद ही निकाल दिया जाएगा. ऑर्मी के लोगों ने कहा कि यह अग्निवीर योजना हमें आरएसएस से आई है. हम हजारों लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं और फिर उनको समाज में डाल रहे हैं. जिसके बाद बेरोजगार है और उससे अपराध बढेंगे. अजीत डोभाल ने यह योजना ऑर्मी पर थोपी है.

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में काफी उत्साह, 13 तक चलेगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। तेरह दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए हर दिन युवा अभ्यर्थी बड़ी संख्या में दुर्ग पहुंच रहे हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए आज करीब सैंतालीस सौ युवाओं ने पंजीयन कराया था। इनमें से लगभग तीन हजार अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान सामान्य सैनिक के अलावा नर्सिंग सहायक के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसकी भर्ती प्रक्रिया दस से बारह दिसंबर तक चलेगी।



गौरतलब है कि इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। भर्ती रैली की व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे जनशक्ति नियोजन विभाग के उपसंचालक राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से यहां आने वाले अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी नियमित रूप से रविशंकर स्टेडियम में पहुंचकर यहां अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भी लगातार सभी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए रैली का आयोजन दिनांक 1 दिसम्बर 2022 से 13 दिसम्बर 2022 तक रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली के व्यवस्था की जानकारी लेने एवं रैली स्थल के निरीक्षण के लिए ब्रिगेडियर दीपेन्द्र मनराय, उप महानिदेशक भर्ती (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) जबलपुर, कर्नल एस. रमेश संचालक, सेना भर्ती छत्तीसगढ़,  आर.के. कुर्रे,



उप संचालक रोजगार विभाग दुर्ग,  मेजर सैनी उपस्थित रहे। रविशंकर स्टेडियम में रनिंग ट्रेक निर्माण, मानस भवन में सफाई, मार्शलिंग एरिया के समतलीकरण करने हेतु पीडब्लूएडी के अधिकारी गगन जैन को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा।

अग्निवीर बनने 3 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को थलसेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन करना अनिवार्य है। यह ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है। ऑनलाईन पंजीयन करने के पश्चात् प्रवेश पत्र, रैली स्थान की जानकारी, समय आपकी पंजीकृत ईमेल में 1 नवबंर से 5 नवबंर 2022 तक भेजा जाएगा।



पद का विवरण -

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी) 

शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। ग्रेडिग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम डी ग्रेड तथा सभी विषयों का औसत सी-2 ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 17 1/2 से 21 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168  से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर (तकनीकी) :- शैक्षणिक योग्यता 12वीं या समकक्ष पास (कला, वाणिज्य या विज्ञान विषयों में कम से कम कुल 60 अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 अंक अनिवार्य है)। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी व गणित/एकाउंट/बुक कीपिंग में 50 अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171ध्2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर (तकनीकी) 

शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयां के साथ 50 प्रतिशत अंकां में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो या 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स एनएसक्यूएफ लेवल 4 या समकक्ष के साथ उत्तीर्ण हो। आयुसीमा 17 1/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 167 से.मी., वजन 50.2 कि.ग्रा., सीना 76/81 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर ट्रेडमैन

शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, उच्च शिक्षा उत्तीर्ण एवं प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168 से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। भर्ती रैली के लिए आयु की गणना 01 अक्टूबर 2022 की स्थिति में किया जाएगा। रैली के लिए अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता, ई-मेल आईडी, मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है।

शारीरिक योग्यता परीक्षण के तहत 1600 मीटर की दौड़, न्यूनतम 6 बीम लगाना, 9 फिट गड्ढ़ा कूदना एवं बैलेसिंग बीम पर चलना होगा। दौड़ व बीम लगाने के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित है तथा अन्य क्रियाकलाप के लिए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए पात्र माना जाएगा। चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा तथा उन्हें एआरओ द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 

भूतपूर्व, सेवारत सैनिक पुत्र होने, स्कूल, कॉलेज, राज्य, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी होने पर शारीरिक योग्यता में छूट व लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने पर अधिकतम 20 बोनस अंक एवं एनआईसी प्रमाण पत्र धारितों को अधिकतम 15 बोनस अंक दिये जाने का प्रावधान है। अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी में प्राप्त प्रवेश पत्र के साथ अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 महिने के अन्दर जारी हुआ), जाति प्रमाण पत्र

10 रूपए के नॉन-जुडिसियल स्टॉम्प पर दिए प्रारूप अनुसार शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित, कोविड-19 वेक्सिनेशन प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावन का सहमति प्रमाण पत्र, टैटू प्रमाण पत्र, एलएमव्ही लाईसेंस, भू.पू.सै. के संबंधी होने, खिलाड़ी होने, एनसीसी प्रमाण पत्रअविवाहित होने का प्रमाण पत्र, हाल में ही खीचा गया 20 रंगीन पासपार्ट साईज के फोटो तथा समस्त प्रमाण पत्र की 2 प्रमाणित छायाप्रतियॉ लाना आवश्यक है। अन्य सावधानी-डॉक्टरी जॉच से पहले छोटी-छोटी बीमारियों का ईलाज

कान के मेल की सफाई, बाल सैनिक कट में, अभ्यर्थी को एक कागज पर अपना ग्राम, पोस्ट, तहसील, डाकघर व पिनकोड अंग्रेजी में लिख कर लाए, रैली ग्रांउड में मोबाईल फोन मना है, भर्ती रैली निःशुल्क है, चयन आपकी अर्हता, योग्यता एवं भर्ती रैली में प्राप्त अंको के वरिष्ठता क्रम के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष 0771-2965213 या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष 07741-299344 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन पंजीयन, नामांकन अनिवार्य है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.