Media24Media.com: मोदी ऐप के माध्यम से सेवा-समर्पण के शीर्ष पचास प्रतिभागियों का चयन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी ऐप के माध्यम से सेवा-समर्पण के शीर्ष पचास प्रतिभागियों का चयन

Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से सेवा-समर्पण के शीर्ष पचास प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के तीन प्रतिभागी - शशांक ताम्रकार, आभा तिवारी और गोविंदा सोनी के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को अपनी सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ कार्य करते आठ वर्ष पूरे होने पर नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से ‘‘एट इयर्स ऑफ सेवा’’ का अभियान चलाया गया था,


जिसमें प्रतिदिन केन्द्र सरकार से जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में कुछ सवाल
, पहेली, लाभार्थियों के वीडियो संदेश और आठ साल में देश के विभिन्न हिस्सों में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की जाती थी। इनमें से प्रतिदिन बीस प्रतिभागी और संपूर्ण अभियान में देश के पचास प्रतिभागियों का चयन नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से किया गया। चयनित सभी प्रतिभागियों को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र और मोदी द्वारा हस्तांक्षरित पंच प्राण तथा ‘‘मोदी एट ट्वेंटी  ड्रीम्स मीट डिलीवरी’’ पुस्तक भेंट की गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.