Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘सुग्घर पढ़वैया’’ योजना का किया शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘सुग्घर पढ़वैया’’ योजना का किया शुभारंभ

Document Thumbnail

रायपुर। बच्चों के अधिकारों, उनकी समुचित देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष चौदह नवंबर को, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर, यह दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी बाल दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाल दिवस पर रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘‘सुग्घर पढ़वैया’’ योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किए।



इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू के विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ‘‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’’ वेबसाइट का लोकार्पण किया। 



आइडिया ऑफ इंडियासे आम जनता को परिचित कराने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशनद्वारा यह वेबसाइट तैयार कराई गई है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी शुरू किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर पंडित नेहरू सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य और तथ्यात्मक जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.