Media24Media.com: संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को होंगे अनेक आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को होंगे अनेक आयोजन

Document Thumbnail

रायपुर। कल 26 नवम्बर को संविधान दिवस है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छब्बीस नवम्बर उन्नीस सौ उनचास को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। श्री बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कल सुबह दस बजे मुंगेली स्थित सर्किट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संविधान के विषय में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘संविधान को जानें’’ विषय पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल संविधान दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला, शहर, ब्लॉक और संगठन मुख्यालयों में संगोष्ठियों का आयोजन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.