Media24Media.com: IAS समीर बिश्नोई को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IAS समीर बिश्नोई को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने, पिछले दिनों मनी लॉड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई को निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में इस निर्णय को समाहित करते हुए यह बताया गया है कि समीर बिश्नोई को विगत सत्ताईस अक्टूबर को ही निलंबित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की सूची को तब अद्यतन नहीं किया गया था।






गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई के घर तथा अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई छापे की कार्रवाई में करीब सैंतालीस लाख रूपए नगद के अलावा आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दो बार रिमांड पर लिए जाने के बाद उन्हें सत्ताईस अक्टूबर को जेल भेज दिया गया है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.