Media24Media.com: भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी कड़ी में कल मुंगेली के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



वहीं, राजनांदगांव में भी जिला भाजपा द्वारा आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित अन्य स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वाजपेयी के योगदान का स्मरण किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.