Media24Media.com: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव: ब्रह्मानंद नेताम भाजपा प्रत्याशी घोषित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव: ब्रह्मानंद नेताम भाजपा प्रत्याशी घोषित

Document Thumbnail

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नेताम वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले, वे भाजपा की युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति और मजदूर महासंघ में भी अलग-अलग पदों पर रहे हैं। नेताम वर्ष दो हजार आठ में भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 



इस बीच, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इस उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार सत्रह नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच अट्ठारह नवंबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि इक्कीस नवंबर निर्धारित की गई है। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.