Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किसानों की 09 सूत्रीय मांग को लेकर आरंग से लेकर सराईपाली तक नेशनल हाईवे को बंद करने की दिशा में बैठक : अशवन्त तुषार साहू

Document Thumbnail

महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर बचानेहाईवे स्थिति खैरझिटीकौंवाझरमालिडीह के कृषि भूमिगरीबों का काबिल कास्त भूमिआदिवासी भूमिशासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड सत्याग्रह के 236 वें दिन पानी गिरने के बाद भी लगभग 35 किसान जवान और महिलाओं ने भाग लिया। अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता अशवन्त तुषार साहू साहू ने कहा कि लगातार राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे एवं प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद के संबोधन के बाद किसानों में जोश बढ़ गया है और अधिक उत्साहित हुए हैं।



तुमगांव क्षेत्र के अलावा जिला के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों की 09 सूत्रीय मांग को लेकर आरंग से लेकर सराईपाली तक नेशनल हाईवे को बंद करने की दिशा में चर्चा एवं बैठकें चालू हो गया है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि दीपावली के बाद किसानों की बड़ी बैठक 2-3 नवम्बर से महासमुन्द मंडीबसना मंडीआरंग मंडियों में होने वाली है, उसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए हैं। आंदोलन के साथ ही बड़ा प्रदर्शन करने के बाद ही किसानों की समस्याओं पर शासन प्रशासन ध्यान देगी। अभी दीपावली त्योहार की तैयारी में अधिक व्यस्त हैं, उसके बाद महिला किसानों की संख्या और बढ़ेगी।महिला एवं युवा शक्ति के बिना कोई भी जन आंदोलन सफल नहीं होता, इसलिए हम सत्याग्रहियों को दोनों वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.