Media24Media.com: करणी कृपा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label करणी कृपा. Show all posts
Showing posts with label करणी कृपा. Show all posts

करणी कृपा पावर प्लांट के दुर्घटना क्षेत्र को किया गया सील

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह के आदेश के तहत आज करणी कृपा पावर प्लांट की दुर्घटनागस्त क्षेत्र को सील कर दिया गया है। श्रम पदाधिकारी देवेंद्रनाथ पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम द्वारा यह कारवाई किया गया। ज्ञात है की 8 सितंबर को घटित गंभीर घटना की पुनः जांच हेतु कारखाने में अधिकारी अपस्थित हुये।

दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण में गैस कॉडिंग टावर के चारों ओर लगभग 20 मीटर क्षेत्र को श्रमिकों की सुरक्षा हेतु समस्त उपाय अपनाए जाने एवं उन्हें कार्य अनुरूप आवश्यक सुरक्षा उपकरण श्रमिको को कार्य के दौरान अपनाये जाने तक प्रतिबंधित किया गया है।

किसानों की 09 सूत्रीय मांग को लेकर आरंग से लेकर सराईपाली तक नेशनल हाईवे को बंद करने की दिशा में बैठक : अशवन्त तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर बचानेहाईवे स्थिति खैरझिटीकौंवाझरमालिडीह के कृषि भूमिगरीबों का काबिल कास्त भूमिआदिवासी भूमिशासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड सत्याग्रह के 236 वें दिन पानी गिरने के बाद भी लगभग 35 किसान जवान और महिलाओं ने भाग लिया। अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता अशवन्त तुषार साहू साहू ने कहा कि लगातार राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे एवं प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद के संबोधन के बाद किसानों में जोश बढ़ गया है और अधिक उत्साहित हुए हैं।



तुमगांव क्षेत्र के अलावा जिला के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों की 09 सूत्रीय मांग को लेकर आरंग से लेकर सराईपाली तक नेशनल हाईवे को बंद करने की दिशा में चर्चा एवं बैठकें चालू हो गया है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि दीपावली के बाद किसानों की बड़ी बैठक 2-3 नवम्बर से महासमुन्द मंडीबसना मंडीआरंग मंडियों में होने वाली है, उसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए हैं। आंदोलन के साथ ही बड़ा प्रदर्शन करने के बाद ही किसानों की समस्याओं पर शासन प्रशासन ध्यान देगी। अभी दीपावली त्योहार की तैयारी में अधिक व्यस्त हैं, उसके बाद महिला किसानों की संख्या और बढ़ेगी।महिला एवं युवा शक्ति के बिना कोई भी जन आंदोलन सफल नहीं होता, इसलिए हम सत्याग्रहियों को दोनों वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.