Media24Media.com: शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : भूपेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : भूपेश

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के शहीदों के परिजनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी शहीदों के परिजनों को दीपावली का शुभकामना पत्र और मिठाइयां भेजी हैं, जिसे संबंधित जिलों के उप पुलिस अधीक्षक या इससे ऊपर रैंक के अधिकारी शहीदों के परिजनों को ससम्मान भेंट कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री के संदेश पत्र के साथ दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए आज शहीद आरक्षक महिपाल सिंह और शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के परिजनों के घर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा पहुंचे। इस मौके पर आईजी ने बताया कि राज्य गठन के बाद बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षा बल के कुल एक हजार दो सौ बयासी जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन सभी शहीद जवानों के परिजनों के सुख-दुख में सरकार, पुलिस और क्षेत्र की जनता हर वक्त साथ खड़ी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.