Media24Media.com: दस लाख कर्मियों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दस लाख कर्मियों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ

Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी बाईस अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दस लाख कर्मियों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। समारोह में पहले चरण में नवनियुक्त पचहत्तर हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 



बिलासपुर में केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नागपुर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में छह सौ से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के भी नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति नाथ पारस दो सौ पचास लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.