Media24Media.com: भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भर्ती. Show all posts
Showing posts with label भर्ती. Show all posts

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून से 30 जून शाम  5 बजे तक निर्धारित है।

नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट  https://vyapamcg.cgstate.gov.in/  पर पर उपलब्ध है।

 

 

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होेने के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों का आकलन कर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने की पहल के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।

राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक हैं और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 बच्चे प्रति शिक्षक हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। हालांकि 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 527 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है। 1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है। 837 स्कूलों में यह अनुपात 21 से 30 के बीच है। लेकिन 245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे भी ज्यादा है, यानी छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं।

युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं, वहां से शिक्षकों को निकालकर उन स्कूलों में भेजा जा रहा है, जहां शिक्षक नहीं हैं। इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या दूर होगी। स्कूल संचालन का खर्च भी कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक ही परिसर में ज्यादा कक्षाएं और सुविधाएं मिलने से बच्चों को बार-बार एडमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। यानी एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित होंगे तो प्राथमिक कक्षाएं पास करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में एडमिशन कराने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट रेट) भी घटेगी। अच्छी बिल्डिंग, लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही जगह देना आसान होगा।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शालाओं के युक्तियुक्तकरण के तहत राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानि तर्कसंगत समायोजन कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीकी अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जाए, ताकि  बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर उपलब्ध हो सके।

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से बच्चों को ज्यादा योग्य और विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर आदि की सुविधाएं सुलभ होंगी। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। जिन स्कूलों में पहले गिनती के ही छात्र होते थे, वे अब पास के अच्छे स्कूलों में जाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस बदलाव से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी। युक्तियुक्तकरण से न सिर्फ शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

 

परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार 17 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 17 दिसम्बर 2024 को होगा। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 3 अक्टूबर 2024 को घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।

साक्षात्कार दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से एक दिन पूर्व 16 दिसंबर 2024 को चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी दो पालियों में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9ः30 बजे (प्रथम पाली) और दोपहर 1ः30 बजे (द्वितीय पाली) आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले या अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में  शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निःशक्तजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रमाण पत्रों का जारी तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक सुनिश्चित होना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। दस्तावेजों की कमी की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।

मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है। इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक 06/2023 के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी।

व्यापाम ने ज़ारी किया SI, सूबेदार समेत अन्य 975 पदों के पात्र अभ्यर्थियों की सूची…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत SI और अन्य के कुल 975 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा के बाद व्यापम ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची ज़ारी कर दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में पात्र पाए गए कुल 20618 लोगों की सूची ज़ारी की गई है।


व्यापम द्वारा ज़ारी प्रेस नोट में कहा गया है कि “छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक-पु.मु. / भर्ती अध्यक्ष / ए / 85 / 2022 रायपुर, दिनांक 09.09.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न 08 पदों

(सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा). प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक ( अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 29.01.2023 किया गया था। इस परीक्षा के प्राप्तांको को दिनांक 22.02.2023 को घोषित किया गया था।

मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कुल विज्ञापित पदों के विरूद्ध 20 गुना चयनित अभ्यर्थियों का डाटा पुलिस मुख्यालय की चयन समिति द्वारा अवलोकन / परीक्षण करने के उपरांत उनके पत्र क्रमांक – पुमु / अमनि / भर्ती अध्यक्ष / ए / 176 / 2023 दिनांक 16.05.2023 से प्राप्त हुआ है।

कुल 20618 पात्र अभ्यर्थियों की प्राप्त सूची व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 18.05.2023 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यथियों का प्रवेश पत्र एक से अधिक पन्नों में उपलब्ध है। अतः अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सावधानीपूर्वक डाउनलोड करें।”


महासमुंद : आदिवासी विकास विभाग में भर्ती हेतु आवेदन 29 मई तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आदिवासी विकास विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 29 मई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद, सहायक ग्रेड-3 के 02 पद और भृत्य के 01 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महासमुंद जिले के वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


JOB ALERT : संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 23 मई तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भखारा, कंडेल और कुकरेल में


धमतरी : शासन के निर्देशानुसार धमतरी जिले में विकासखण्डवार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भखारा (कुरूद), कंडेल (धमतरी) और कुकरेल (नगरी) में संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइटhttps://www.dhamtari.gov.inएवंhttps://www.deodhamtari.inका अवलोकन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को अब एक बार ही भरना पड़ेगा प्रोफाइल पंजीयन

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आईडी पासवर्ड के तर्ज पर काम करने की व्यापमं द्वारा पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आम तौर पर एक ही आवेदक कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। प्रत्येक आवेदन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार बार भरना पड़ता है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य शासन के निर्देश पर व्यापमं ने आवेदकों के प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था अपने पोर्टल पर की है। एक बार व्यापमं के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन /पंजीयन करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को बार बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी। यह जानकारी आवेदन भरते समय उनके प्रोफाइल पंजीयन में स्वमेव आ जायेगी। इससे त्रुटि की संभावना कम होगी।

अभ्यर्थी बात का ध्यान रखें कि व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदन भरने के पूर्व व्यापमं के पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा तथा उसी प्रोफाइल पर लॉग इन कर अभ्यर्थी व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं का आवेदन भर सकेगा। व्यापमं ने अभ्यर्थियों को यह विशेष हिदायत दी है कि प्रोफाइल बनाते समय पूर्ण सावधानी बरतें क्योंकि प्रोफाइल का एक बार उपयोग करने के बाद इसमें सुधार सिर्फ व्यापमं में उपस्थित होने के बाद ही किया जा सकेगा जिसके लिए शुल्क भी देना होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरकार ने अभ्यर्थियों को व्यापमं का फॉर्म भरने की निशुल्क सुविधा दी है। व्यापम का वेबसाइट पोर्टल https://vyapam.cgstate.gov.in/ है।

CG JOB NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 11 सौ से अधिक पदों पर करेंगे भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की महत्वपूर्ण पहल पर तमनार में 4 अप्रैल को महा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। मेले में करीब 58 उद्योगों और नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणी के पद शामिल हैं। यह पहला मौका होगा जब जिला मुख्यालय से बाहर विकासखंड स्तर पर इतना विशाल रोजगार मेला लगने जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने अपनी पदस्थापना के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैय्या कराने के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे।


उन्होंने रोजगार अधिकारी को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित करते हुए रोजगार मेले की पूरी रूपरेखा तैयार करवाई। ताकि औद्योगिक क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का मौके प्राप्त हो सके। 4 अप्रैल को तमनार के शा.हाई स्कूल मैदान में लगने वाले इस वृहद रोजगार मेले में उद्योगों द्वारा स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं उद्योगों की मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वृहद रोजगार मेला में तकरीबन 1180 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जायेगी। कलेक्टर सिन्हा ने जिले के युवाओं को अधिक से अधिक इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा 'रायगढ़ रोजगार मितान' http://www.raigarhrozgarmitan.in वेबपोर्टल बनाया गया है। जिसमें युवा विभिन्न उद्योग, कंपनियों और उनकी रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं एवं पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 9399983879 जारी किया गया है। जिसमें कॉल कर के मेले के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसे स्कैन कर सीधे अपना पंजीयन करवाया जा सकेगा।


कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती के लिए आवेदन अब 27 दिसंबर तक

No comments Document Thumbnail

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गयी है। आवेदक अब 27 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ की गयी थी। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पोड़ीबहार-01 वार्ड क्रमांक 29 एवं घुड़देवा-02 वार्ड क्रमांक 64 में सहायिका पद पर तीन से भी कम आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदन जमा करने की अवधि 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बढ़ायी गयी है।



अभ्यर्थियों से उक्त केंद्रों के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी के सूचना पटल, नगर निगम के सूचना पटल एवं संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण है।

मारूती-सुजुकी के महेसाणा प्लांट में भर्ती का सुनहरा अवसर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर सहित प्रदेश के 10वीं पास एक सौ युवाओं को प्रतिष्ठित मारूती सुजुकी कंपनी के महेसाणा प्लांट में भर्ती का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस प्लांट में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए 16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से लगभग एक सौ प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। मारूती सुजुकी के महेसाणा के प्लांट के लिए चयनित किए गए इन प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 12 हजार रूपये स्टायफंड मिलेगा।



रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि मारूती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के महेसाणा प्लांट में भर्ती के इच्छुक युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं कक्षा पास होना निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीद्वारों को 10वीं कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की दो-दो प्रतियां, पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित 16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में उपस्थित होना होग। उम्मीद्वारों की आयु 18 से 20 वर्ष नियत की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए रैली का आयोजन दिनांक 1 दिसम्बर 2022 से 13 दिसम्बर 2022 तक रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली के व्यवस्था की जानकारी लेने एवं रैली स्थल के निरीक्षण के लिए ब्रिगेडियर दीपेन्द्र मनराय, उप महानिदेशक भर्ती (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) जबलपुर, कर्नल एस. रमेश संचालक, सेना भर्ती छत्तीसगढ़,  आर.के. कुर्रे,



उप संचालक रोजगार विभाग दुर्ग,  मेजर सैनी उपस्थित रहे। रविशंकर स्टेडियम में रनिंग ट्रेक निर्माण, मानस भवन में सफाई, मार्शलिंग एरिया के समतलीकरण करने हेतु पीडब्लूएडी के अधिकारी गगन जैन को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा।

शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 06 विकासखण्डों में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा हेतु स्पेशल एजुकेटर के 01-01 पद पर तीन माह कार्य करने हेतु भर्ती की जानी है। 



इस संबंध में अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कार्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, समग्र शिक्षा बलरामपुर में स्पीड पोस्ट एवं पंजीकृत डाक के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

दस लाख कर्मियों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी बाईस अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दस लाख कर्मियों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। समारोह में पहले चरण में नवनियुक्त पचहत्तर हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 



बिलासपुर में केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नागपुर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में छह सौ से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के भी नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति नाथ पारस दो सौ पचास लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा कोरबा जिले में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।



उच्च न्यायालय ने सत्रह जनवरी दो हजार बारह को जारी अधिसूचना और समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं को संविधान के अनुच्छेद-चौदह, पंद्रह और सोलह के विपरीत माना है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विभागों और कलेक्टरों तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

नही रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 58 साल की उम्र में निधन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती था. वही आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनको अंतिम विदाई दी जाएगी, राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने इस बात की पुष्टी की थी।



तथा यह बतादें कि कानपुर का रहने वाले राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते रहें है। राजू श्रीवास्तव  1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया', ‘बाजीगर', ‘बॉम्बे टू गोवा' (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहें।

उनके निधन पर नेताओं और देश की जानी-मानी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है. PM नरेंद्र मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख प्रकट किया है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राजू हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।

 

 

 

 

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में मौका दिए जाने संसदीय सचिव से की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। डीएड-बीएड अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पात्रता दिलाने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने इस दिशा में शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। आज बुधवार को विजय बघेल, मुस्ताक खान, निशी चंद्राकर, वंदानी योगी, वेदराम पटेल, संतोषी पटेल, मीनाक्षी प्रधान, लिलेश निषाद, लक्ष्मी साहू, लोमेश सिन्हा, धनंजय कुमार, 



अमित, गुलाब साहू आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में दस हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। डीएड व बीएड अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों में संशय है कि वे आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे कि नहीं।

चूंकि भर्ती प्र्िरकया पूर्ण होने में विलंब हो जाता है तब तक डीएड-बीएड अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों का अध्यापन जून 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। दो-तीन महीने के अंतर के कारण उन्हें बेरोजगारी की पीड़ा सहनी पड़ सकती है। लिहाजा डीएड-बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आगामी भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाए। आगामी भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो कि डीएड-बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पात्र होंगे। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

इंग्लिश मिडियम कॉलेज के लिए सीएम का जताया आभार

संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद में इंग्लिश मिडियम कॉलेज संचालित किए जाने के अनुमति पर आभार जताया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ किया जाना है। जिसके तहत महासमुंद के पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.