Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : पीजी कॉलेज में जल्द होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद के पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने का आह्वान किया।

  इंग्लिश मिडियम कॉलेज सौगात मिलने पर संसदीय सचिव का किया अभिनंदन

उन्होंने विद्याार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति में सक्रियता के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कॉलेज से उन्हें शुरू से लगाव रहा है। छात्र हित व कॉलेज हित के लिए उनसे सीधे संवाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते विद्याथियों के अध्यापन के लिए जनभागीदारी से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कराई गई है।

नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर अनुग्रह राशि बीस हजार उनके परिजनों को प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। यहां छात्राओं के लिए दस लाख की लागत से गर्ल्स कामन रूम का निर्माण प्रगति पर है। वहीं ओपन जिम का निर्माण भी कराया गया है। इसी तरह उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हिंदी व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध केंद्र के उन्नयन के लिए तीस हजार की स्वीकृति, 12 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा आनलाइन सेमीनार कराने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कैंटिन निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, जनभागीरदारी समिति के सदस्य हरिकृष्ण भार्गव, सन्नी लुनिया, योगेश गंडेचा

रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, ममता चंद्राकर, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डा अनुसूईया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डा दुर्गावती भारती, प्रो श्रीमती करूणा दुबे, डा रीता पांडे, डा मालती तिवारी, डा ईपी चेलक, एमआर धीवर, अजय कुमार राजा, रजेश्वरी सोनी, डा वैशाली हिरवे, सी खलको, एमएस वर्मा, डा आरके अग्रवाल, शशि सोनी, वेद देवांगन, केशर कश्यप, कुंदन देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा तथा आभार अजय राजा ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.