Media24Media.com: इंग्लिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंग्लिश. Show all posts
Showing posts with label इंग्लिश. Show all posts

महासमुंद : पीजी कॉलेज में जल्द होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद के पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने का आह्वान किया।

  इंग्लिश मिडियम कॉलेज सौगात मिलने पर संसदीय सचिव का किया अभिनंदन

उन्होंने विद्याार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति में सक्रियता के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कॉलेज से उन्हें शुरू से लगाव रहा है। छात्र हित व कॉलेज हित के लिए उनसे सीधे संवाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते विद्याथियों के अध्यापन के लिए जनभागीदारी से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कराई गई है।

नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर अनुग्रह राशि बीस हजार उनके परिजनों को प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। यहां छात्राओं के लिए दस लाख की लागत से गर्ल्स कामन रूम का निर्माण प्रगति पर है। वहीं ओपन जिम का निर्माण भी कराया गया है। इसी तरह उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हिंदी व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध केंद्र के उन्नयन के लिए तीस हजार की स्वीकृति, 12 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा आनलाइन सेमीनार कराने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कैंटिन निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, जनभागीरदारी समिति के सदस्य हरिकृष्ण भार्गव, सन्नी लुनिया, योगेश गंडेचा, 

रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, ममता चंद्राकर, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डा अनुसूईया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डा दुर्गावती भारती, प्रो श्रीमती करूणा दुबे, डा रीता पांडे, डा मालती तिवारी, डा ईपी चेलक, एमआर धीवर, अजय कुमार राजा, रजेश्वरी सोनी, डा वैशाली हिरवे, सी खलको, एमएस वर्मा, डा आरके अग्रवाल, शशि सोनी, वेद देवांगन, केशर कश्यप, कुंदन देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा तथा आभार अजय राजा ने किया।

अब राजा का बेटा राजा नहीं....राजा वही बनेगा जो हकदार होगा

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर. एक फ़िल्म का डायलॉग है "अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा" भले ये फिल्मी डायलॉग है लेकिन छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना इसे सही साबित कर रही है. इस योजना ने साबित कर दिया है कि बेहतर शिक्षा पर सभी का हक है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब कांकेर के नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे तो उनसे दो सिंगल मदर आभार आभार जताते हुए भावुक हो गयीं.



आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से ग्रस्त दो माँओं को कैसे इस योजना से लाभ मिला है , बताते हैं।

केस 1- मैं गुपचुप का ठेला लगाती हूं। आमदनी मुश्किल से 50 रुपये दिन  इसके पहले घर घर जाकर काम करती थी, पर लॉक डाउन में वो भी छूट गया. ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. पति शराब पीकर मारपीट करते रहे, इतने जख्म दिए हैं कि याद भी नहीं करना चाहती. रूपा अपनी कहानी बताते हुए रो पड़ती हैं. वे आगे कहतीं हैं ' आप ही बताइये 15 सौ रुपये महीने में क्या घर चलाती क्या अपने बच्चों को पढ़ा पाती. मैं जब ठेला लेकर निकलती हूं तो बच्चे घर पर रहें इसकी व्यवस्था भी करनी थी. एक दिन कबाड़ी वाले से तीन सौ रुपये में एक टीवी खरीदी ताकि बच्चे घर में बिजी रहें और मैं काम पर जा सकूं.

 केस 2-  मुनिका की कहानी भी रूपा की तरह है. पति से घरेलू हिंसा से पीड़ित थीं. चार साल पहले पति ने अकेले छोड़ दिया. पूरी तरह बूढ़े माता पिता पर निर्भर हैं. मुनिका बतातीं हैं ' कम उम्र में मेरे हार्ट का ऑपरेशन हो चुका है इसलिए मेहनत का काम नही हो पाता है. दो हजार रुपये महीने की दवाई का लगता है. प्राइवेट स्कूल में बच्चों की फीस अफोर्ड नहीं कर सकती इसलिए वहां से निकाल लिया है.

कांकेर में नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है. रूपा और मुनिका के जख्मों पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना ने मरहम लगाया है. रूपा और मुनिका दोनों का कहना है कि हमारी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं है कि बच्चों को महंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा सकें. यहां से पहले जिस स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे वह नाम के लिए ही इंग्लिश मीडियम स्कूल था. यहां एडमिशन के बाद बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं. अभी समर कैम्प में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी भी सिखाई गयी हैं. बच्चों को सेल्फ डिफेंस भी सिखा रहे हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.