Media24Media.com: महाविद्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाविद्यालय. Show all posts
Showing posts with label महाविद्यालय. Show all posts

युवाओं से भेंट-मुलाकात : किस्सा तब का जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा-

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर

जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन ने कहा कि मैं बीएससी फाइनल की छात्रा हूं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उसने बताया कि कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एक मात्र विद्यालय है, यहां कमरो की कमी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।

शिक्षा, चिकित्सा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरगुजा जिले में आयोजित 'राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव,  मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी तथा कार्यक्रम स्थल में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

                                

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी वहां कार्यक्रम स्थल में आपके पास जाना चाहते थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण वर्चुअली जुड़ना पड़ा। आप सभी सरगुजा वासियों की जो भावनाएं थी आज उसके अनुरूप मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ। राजमाता जी से हमारी मुलाकात होती थी उतना ही प्रेम, स्नेह और  वही दुलार हम सभी को भी मिलता था जो सरगुजा वासियों को और राज परिवार के सदस्यों को मिलता रहा। आज उनकी स्मृति में इस महाविद्यालय का लोकार्पण किया जा रहा है तो निश्चित रूप से वे जहां भी होंगी हमें अपना आशीर्वाद दे रही होंगी। चिकित्सा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में, कृषि के क्षेत्र में वनांचल में रहने वाले हमारे सरगुजा वासियों के  आय में जिस प्रकार से वृद्धि का कार्य हमारी सरकार कर रही है निश्चित रूप से उनका आशीर्वाद हमको मिल रहा होगा।

                                      

उन्होंने कहा कि आज का यह दिन सरगुजा के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धियों वाला दिन है। मेरे लिए भी यह बहुत खुशी का अवसर है कि आज राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण हो रहा है। इस मेडिकल कॉलेज भवन, चिकित्सालय और आवासीय परिसर की कुल लागत 374 करोड़ रुपए है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल एवं दक्षता विकास के लिए स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण एवं ईलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है। माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय में मेडिसीन, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशुरोग विभाग, निश्चेतना विभाग, नेत्ररोग विभाग सहित तमाम तरह के विभाग हैं। अस्पताल में और भी अनेक तरह की अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नये कॉलेज भवन में 08 विभागों का संचालन होगा,  इनमें एनाटॉमी, बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसीन, फोरेंसिक मेडिसीन माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी विभाग शामिल हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अधोसंरचना का काम पूरा हो जाने से पूरे सरगुजा संभाग को इसका लाभ मिलेगा।

                                      

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरगुजा संभाग एक आदिवासी बहुल संभाग है। यह समाज का वह तबका है जो सदियों से मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे प्रयासों से आज प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा और शिक्षा की रौशनी पहुंच रही है। हमने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की जब शुरुआत की थी,  तब उसका उद्देश्य यही था कि हम दुर्गम से दुर्गम गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा पाएं। जब हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक योजना शुरू की, तब हमारा उद्देश्य शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों और माताओं-बहनों की चौखट तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा पाएं, लेकिन हमारा लक्ष्य इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा है।

                              

हम नागरिकों तक केवल सुविधा नहीं पहुंचाना चाहते, बल्कि अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की पहुंच भी सुनिश्चित करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम चिकित्सा और शिक्षा की इतनी मजबूत अधोसंरचना का निर्माण करें कि छत्तीसगढ़ की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो। हमारे कार्यकाल में राज्य में 8 नये शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इनमें से 04 खोले जा चुके हैं, 04 और प्रक्रिया में है ।हमने विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक अपने सभी सरकारी अस्पतालों को सुविधाओं से लैस किया है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करते हुए उनकी तैनाती की है।

माँ का आँचल पूरे सरगुजावासियों के लिए था एक समान

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भावुकता के साथ अपनी माता जी को याद करते हुए कहा कि आज उनकी स्मृति में यह मेडिकल कॉलेज लोकार्पित हो रहा है। विधानसभा में जब माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही थी तभी मुख्यमंत्री जी ने यह घोषणा की थी कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का नाम माताजी के नाम पर होगा। आज राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के उद्घाटन अवसर पर हम सब यहां एकत्रित हैं। मेरी माताजी ना केवल मेरे लिये माँ थी, बल्कि उनका आंचल पूरे सरगुजा क्षेत्र के लिए एक बराबर था। वे बड़ी ममत्व एवं प्रेम भाव से सरगुजा को देखती थी। क्षेत्रवासियों के हित में छोटे से छोटा काम लेकर वह मुख्यमंत्री तक जाने से गुरेज नहीं करती थी।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी संस्था के साथ उनका नाम जोड़कर हम सबको गौरवान्वित किया है। सिंहदेव ने कहा कि उनके माता-पिता के नाम पर अब तक सरगुजा में कोई भी इकाई नहीं थी। जिन्होंने बहुत कुछ किया सरगुजा के लिए परंतु कभी जताया और बताया नहीं। आज आपके माध्यम से यह पहली इकाई है। ऐसी एक ममतामयी स्वरूप को एक सम्मान आज दिया गया है, उसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश में स्थित अन्य मेडिकल कॉलेजों से बेहतर परिस्थितियां इस मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं, ताकि बहुत अच्छे ढंग से यहां बच्चों की पढ़ाई हो सके और यहां से उत्तीर्ण होने के बाद डॉक्टर  प्रदेश में अपनी सेवाएं देंगे।

अनेक सुविधाओं से लैस है मेडिकल कॉलेज

374.08 करोड़ की लागत से निर्मित इस परिसर में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल है। यह राज्य का छठवां मेडिकल कॉलेज है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल एवं दक्षता विकास के लिए वृहद स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण एवं ईलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है।

मेडिकल कॉलेज के नवीन महाविद्यालयीन भवन में कुल 07 विभाग संचालित होंगे। जिनमें एनाटॉमी विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग, फिजियोलॉजी विभाग, कम्यूनिटी मेडिसीन विभाग, फोरेंसिक मेडिसीन विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, फार्माकोलॉजी विभाग विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहाँ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सुविधाजनक प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था है।

कोलाहल अधिनियम के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में शालेय एवं महाविद्यालय वार्षिक परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के अध्ययन कार्य में व्यवधान न हो, इस हेतु छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 6(2) एवं 10(2) के साथ पठित भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए एतद् द्वारा संपूर्ण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में आदेश जारी होने की तिथि से 15 मई तक की अवधि में अधिनियम की धारा 13 (1) में उल्लेखित अवसरों को छोड़कर धारा 2क,ख एवं ग के अंतर्गत परिभाषित कोलाहल एवं समस्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण समय (दिन/रात) के लिए प्रतिबंध लगाई जाती है।

उक्त आदेश का उल्लंघन अधिनियम की धारा 15 के अधीन दंडनीय है। साथ ही अधिनियम की धारा 2घ की शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा (7) के प्रयोजन के लिए उपयुक्त अवसरों पर सीमित अवधि के लिए अनुज्ञा देने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दंतेवाड़ा को उनके स्थानीय क्षेत्राधिकार अंतर्गत निहित अधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु सशक्त किया जाता है।

निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांकेर को दिया जाएगा पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए इस वर्ष कांकेर जिले को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में 25 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कांकेर जिले को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला उक्त पुरस्कार ग्रहण करेंगी। उल्लेखनीय है कांकेर जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को बहुत ही उत्कृष्ट तरीके से किया गया। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बहुत कम समय में निर्वाचन शांति एवं सफलतापूर्व संपन्न कराया गया।

जिले की ये रहीं उपलब्धियां- भानुप्रतापपुर उप चुनाव में ईवीएम मैनेजमेंट, निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण, मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र की तैयारियां, मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-जिसके अंतर्गत रंगोली, क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


साइंस कॉलेज के वर्ष भर चलने वाले हीरक जयंती कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शासकीय नार्गाजुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्षभर चलने वाले “हीरक जयंती कार्यक्रम“ का विधिवत शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ के इस अग्रणी कॉलेज की छत्तीसगढ़ राज्य को दिए गए योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ’विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान’ की शुरूआत भी तात्कालिन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा इसी साइंस कॉलेज भवन से किया गया था। उन्होंने साइंस कॉलेज के उत्कृष्ट शिक्षकों और शोधकार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि साइंस कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास तथा कर्मठ अध्यापकों को ध्यान में रखकर मैं हमेशा उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व सौंपता रहा हूं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रथम बैच 1948 के छात्र रहे सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. गुप्ता तथा दूसरे बैच के छात्र रहे राज्यसभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ विशिष्ट शिक्षाविद् प्रो. अवध राम चंद्राकर, प्रो. हर्षवर्धन तिवारी, डॉ. अरुण दाबके तथा प्रो. एम. एल. नायक को भी सम्मानित किया गया। पूर्व छात्रों ने अपने पुराने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास पाठक ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी. सी. चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. सविता सिंह द्वारा महाविद्यालय के 75 वर्ष की गौरवमयी यात्रा को ऑडियो-वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कॉलेज प्रांगण के शहीद उद्यान में शहीद राजीव पांडेय तथा शहीद युगल किशोर वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

“हीरक जयंती कार्यक्रम“ के इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बैंड युवाज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। छात्रा मालविका नायर ने ’जगनमोहन कृष्णा’ के माध्यम से भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां दी तथा प्रणवालय के रूप में छात्राओं के समूह में नृत्य विधा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गिरीश कांत पांडेय ने किया।

पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए संसदीय सचिव : विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पीजी कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर के समक्ष पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी बात रखी।

बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर शासकीय वल्लाभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं जानी। एमए अंग्रेजी की कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्ष की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। बताया गया कि यहां क्लास दो शिफ्ट में लग रही है जिससे विद्यार्थियों के साथ ही प्राध्यापकों को परेशानी हो रही है। वहीं गर्ल्स कॉमन रूम की ओर ध्यानाकर्षित कराने पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तत्काल विद्युत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि यहां दस लाख की लागत से गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण हो गया है लेकिन विद्युत कार्य नहीं होने से इसे हैंड ओवर नहीं किया जा सका है। इसी तरह पीजी केमेस्ट्री में प्रोफेसर की कमी, कामर्स की क्लास में माइक सेट की व्यवस्था करने, ग्रंथालय में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरा सहित वाई फाई की व्यवस्था करने की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ अनुसुईया अग्रवाल, छात्रसंघ प्रभारी सी खलको, सहायक प्रध्यापक अजय राजा, श्रीमती दुर्गावती भारती, मालती तिवारी, नीलम अग्रवाल, आरके अग्रवाल, राजेश शर्मा, कपिल पेंदारिया, मुकेश, छात्र संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सेजल जैन, वर्षा गजेंद्र, अंजली अग्रवाल, रोहित ढीमर, खेमराज यदु सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 8 दिसम्बर को मतों की गिनती

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को डाले गए वोटों की गिनती 8 दिसम्बर को होगी। कांकेर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सवेरे आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए स्ट्रांग-रूम खोले जाने की कार्यवाही सुबह सात बजे प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति में किया जायेगा। डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनट के बाद ईवीएम के वोटों की गणना की जाएगी। मतों की गिनती के लिए गणना हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे। 19 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। 



ईवीएम मशीनों के वोटों की अंतिम राउंड की गिनती के तत्काल बाद पांच मतदान केंद्रों का रेण्डम आधार पर चयन कर वीवीपैट पर्ची की गिनती की जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल के समीप बेरीकेडिंग के बाहर गणना एजेंट के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्हें एक टेबल से दूसरे टेबल में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता बेरीकेडिंग के बाहर से ही एक टेबल से दूसरे टेबल पर आना-जाना कर सकेंगे। मतगणना हॉल में ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल परिसर में मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया प्राधिकार पत्र धारी मीडियाकर्मी मोबाइल फोन मतगणना स्थल में ले जा सकते हैं, किन्तु मतगणना हॉल में नहीं। मीडिया कर्मी मीडिया केन्द्र में ही अपना मोबाइल जमा कर मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेंगे।

मतगणना केन्द्र के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय घेराबंदी की जाएगी। गणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि के क्षेत्र को ‘‘पैदल यात्री क्षेत्र’’ के रूप में निर्धारित किया गया है। इस परिधि में किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध होगा। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी फोटो प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा के पहले घेरे को पार करने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना परिसर के बाहर एवं भीतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केन्द्र के अन्दर बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट, अन्य नशीला पदार्थ, लाइटर, पेन और धारदार वस्तु लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

"लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका" विषय पर भाषण प्रतियोगिता

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल स्वीप अधिकारी के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के तहत जिला महासमुंद में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगित 18 नवंबर 2022 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी सम्मिलित हुए।



जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अध्यक्ष स्वीप समिति जिला महासमुंद, अध्यक्षता डॉ. ई. पी. चेलक प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद,  रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी स्वीप सचिव महासमुंद, इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी स्वीप महासमुंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंजीयन के पश्चात क्रमशः भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें पहले भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर से चयनित 13 प्रतिभागियों ने "लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका" विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत किया सभी ने प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार को रखें।

भाषण प्रतियोगिता के समाप्ति पश्चात इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें भी महाविद्यालय स्तर पर चयनित 13 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अतिथियों का आगमन हुआ, अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एस. आलोक द्वारा सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जितने प्रतियोगी परीक्षा होते है उसमें सदैव आगे रहकर भाग लेना चाहिए । साथ ही sveep के पूर्ण नाम “Systematic Voters’ Education and Electoral Participation” से अवगत कराया एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ,

अध्यक्षता कर रहे डॉ. ई. पी. चेलक द्वारा द्वारा बताया कि जीवन में अपने अनुभव को उतारिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए, रेखराज शर्मा द्वारा सभी छात्र छत्राओ को आशीष वचन देते हुए स्वीप के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वीप के माध्यम से हम हमारे देश की दशा एवं दिशा बदल सकते है। हमे मतदान के प्रति सदैव जागरूक रहने का आव्हान किया। अतिथियों के उद्दबोधन पश्चात पुरस्कार वितरण सत्र प्रारंभ हुआ इस जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. डिंपल डडसेना बीएड 3 सेम प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सरायपाली ने प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को उप जिला निर्वाचन महासमुंद द्वारा 4000 रुपिया नगद पुरस्कार राशि दिया गया

इसी क्रम में द्वितीय स्थान कु. दीपिका सोनी बीए द्वितीय वर्ष शासकीय खेमचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा रही जिन्हे 3000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया  एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेंद्र कुमार पटेल बीए द्वितीय वर्ष शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको महासमुंद को 4000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं द्वितीय स्थान वर्षा गजेंद्र बीए प्रथम वर्ष शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद को भी 4000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया। चयनित प्रतिभागी संभाग स्तर में महासमुंद जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के निर्णायक समिति डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ. सरस्वती वर्मा, श्रीमती सीमारानी प्रधान, श्रीमती ह्यूमा लिली दीवान रहे। डॉ. मालती तिवारी द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं अधिकारियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में  सी. खलको,  अजय कुमार राजा,  प्रदीप कन्हेर, श्रीमती राजेश्वरी सोनी,  जीवन चंद्राकर, श्रीमती सरस्वती सेठ,  जगदीश सत्यम,  विजय मिर्चे, सुश्री रेणुका साहू, सुश्री नम्रता तंबोली, निशिकांत खरात, धनुर्जय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, गोपी सिन्हा, स्वीप कैंपस एंबेसडर रोहित ढीमर व कु. शीतल साहू, कु. पूर्णिमा साहू, कु. रोशनी राजपूत, नीलकंठ पटेल, मनोज देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा व विजय मिर्चे द्वारा किया गया।

माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। यह कार्यक्रम  एसआर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी महासमुंद एवं मुख्य अतिथि प्रोसेसर अनसूया अग्रवाल  प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद उपस्थिति में संपन्न हुआ।



महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस बी कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया एवं जिला संगठक अशोक गिरी गोस्वामी ने उपस्थित प्रतिभागियों को महासमुंद रेडक्रास गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ यशवंत चंद्राकर आयुर्वेद अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक आईआरसी ने आज के प्रशिक्षण में घायल व्यक्ति को किस प्रकार उपलब्ध साधनों से स्थानांतरित किया जा सकता है का प्रशिक्षण दिया साथ ही मिर्गी, कुत्ते के काटने, उंगली या पैर कट जाने की स्थिति  पानी में डूबने जैसी स्थितियों में सहायता प्रदान करना सिखाया।

दिनेश साहू व्याख्याता शासकीय विद्यालय बढ़ाई पाली द्वारा रक्तदान का महत्व एवं यूथ रेड क्रॉस की पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उपस्थित मनोज डडसेना द्वारा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, साइबर सिक्योरिटी, अभिव्यक्ति ऐप संबंधी आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क दुर्घटना सर्पदंश, चोकिंग, करंट लगने जैसी आपात स्थितियों मे सहायता प्रदान करने मॉक ड्रिल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें रीना, कावेरी, मनीषा, प्रीति,त्रिवेणी , किरन पटेल ,तनु चन्द्राकार,सना, प्रिया,जानू, कल्पना यादव, निकिता, अंजू, आरती, अलीशा, तनुजा भोई, भुनेश्वरी मिमांशी प्रीति किरण सावित्री श्रद्धा तिवारी चित्ररेखा चौधरी ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन यूथ रेडक्रास अधिकारी डॉ स्वेतलाना नागल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियो के हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण अजय श्रीवास, वीके साहू, सुश्री वंदना यादव, सुश्री कविता वही, अरविंद साहू, सुश्री प्रेरणा एक्का अतिथि व्याख्याता गण एवं स्टाफ कर उपस्थित रहे।

महासमुंद : पीजी कॉलेज में जल्द होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद के पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने का आह्वान किया।

  इंग्लिश मिडियम कॉलेज सौगात मिलने पर संसदीय सचिव का किया अभिनंदन

उन्होंने विद्याार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति में सक्रियता के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कॉलेज से उन्हें शुरू से लगाव रहा है। छात्र हित व कॉलेज हित के लिए उनसे सीधे संवाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते विद्याथियों के अध्यापन के लिए जनभागीदारी से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कराई गई है।

नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर अनुग्रह राशि बीस हजार उनके परिजनों को प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। यहां छात्राओं के लिए दस लाख की लागत से गर्ल्स कामन रूम का निर्माण प्रगति पर है। वहीं ओपन जिम का निर्माण भी कराया गया है। इसी तरह उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हिंदी व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध केंद्र के उन्नयन के लिए तीस हजार की स्वीकृति, 12 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा आनलाइन सेमीनार कराने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कैंटिन निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, जनभागीरदारी समिति के सदस्य हरिकृष्ण भार्गव, सन्नी लुनिया, योगेश गंडेचा, 

रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, ममता चंद्राकर, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डा अनुसूईया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डा दुर्गावती भारती, प्रो श्रीमती करूणा दुबे, डा रीता पांडे, डा मालती तिवारी, डा ईपी चेलक, एमआर धीवर, अजय कुमार राजा, रजेश्वरी सोनी, डा वैशाली हिरवे, सी खलको, एमएस वर्मा, डा आरके अग्रवाल, शशि सोनी, वेद देवांगन, केशर कश्यप, कुंदन देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा तथा आभार अजय राजा ने किया।

जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अब ‘‘झाड़ा सिरहा‘‘ के नाम से जाना जाएगा

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर अब ‘‘झाड़ा सिरहा के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस महाविद्यालय का नामकरण ‘झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर‘ किया गया है। 



उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांग पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस आशय का आदेश कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।

महासमुंद : लैब सामाग्री से लैस होंगे पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में चार लाख 70 हजार की लागत से लैब सामाग्री क्रय की जाएगी। वहीं वाणिज्य संकाय में नवीन कम्प्यूटर लैब की स्थापना की जाएगी। पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। आज बुधवार को पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें प्रभारी अधिकारी डॉ दुर्गावती भारतीय ने पिछले वर्ष की आय-व्यय की जानकारी देते हुए आज हुई बैठक के एजेंडे की जानकारी दी। जिसमें कॉलेज व विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों पर अध्यक्ष चंद्राकर ने सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान विज्ञान संकाय के रसायन शास्त्र के लिए एक लाख, गणित के लिए पचास हजार, भौतिकी के लिए 70 हजार, वनस्पति शास्त्र व प्राणीशास्त्र के लिए 60-60 हजार रूपए तथा भूगोल विभाग के लिए एक लाख तीस हजार रूपए की लागत से लैब सामाग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया। 

वाणिज्य संकाय में होगी नवीन कम्प्यूटर लैब की स्थापना

इसी तरह महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के दो पद, तकनीशियन के एक पद, प्रयोगशाला परिचारक के दो पद व चतुर्थ श्रेणी के दो पर भर्ती करने, कला संकाय स्नातकोत्तर विभाग के लिए आलमारी व नोटिस बोर्ड क्रय करने, वाणिज्य संकाय में नवीन कम्प्यूटर लैब की स्थापना, स्नातकोत्तर विभाग के लिए छह नग प्रोजेक्टर खरीदने, पर्यावरण संरक्षण के लिए टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण सहित कई प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई।

बैठक के दौरान महाविद्यालय में छात्रसंख्या के आधार पर नवीन सेटअप शासन को भेजने की प्रक्रिया को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व संसदीय सचिव चंद्राकर ने जनभागीदारी समिति की बैठक हर तीन महीने में आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से जनभागीदारी समिति की सचिव व प्रभारी प्राचार्य डा अनुसूईया अग्रवाल सहित दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, हरिकृष्ण भार्गव, किशन देवांगन, गौरव चंद्राकर, योगेश गंडेचा, रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, डॉ ईपी चेलक, अजय राजा व राजेश शर्मा मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.