Media24Media.com: कॉलेज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कॉलेज. Show all posts
Showing posts with label कॉलेज. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महाविद्यालय छात्रों के हित में की गई घोषणा पर अमल शुरु

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।

उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्याें को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने संबोधन की शुरुआत की, कका अभी जिंदा है कहकर अपनी बात की आरम्भ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट मुलाकात कार्यक्रम आरम्भ किया। सबसे भेंट की। समाज प्रमुखों से मिले। उस समय मन में आया कि युवाओं के साथ पृथक से संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि किन युवाओं ने रायपुर और बिलासपुर का प्रोग्राम यूट्यूब से देखा। युवाओं ने आवाज लगाई हमने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ युवाओं ने अपनी आकांक्षा बताई। उनका जो सपना है। वही हमारे पुरखों का भी सपना था। सरकार का भी यही सपना है। पौने 2 लाख करोड़ रुपये पैसा डालने का काम हमारी सरकार ने किया। इससे मंदी नहीं आई। यूनिवर्सिटी खोले, 4 मेडिकल कॉलेज खोले।

जहां -जहां भेंट मुलाकात के लिए गए, दो मांग आती है स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल दें और बैंक खोल दें। इतने साल हो गए इंग्लिश माध्यम के कॉलेज नहीं थे। हमने 10 कॉलेज खोले। आगे भी खोलेंगे।

अब छत्तीसगढ़ की पहचान हमारी विशिष्ट संस्कृति से है। चाहे आदिवासी परम्परा हो, राम वन पथ गमन हो, कबीर सरोवर हो या बाबा घासीदास के पुण्यस्थलों से जुड़े स्थलों का विकास।

1 मई को जब हम बोरे बासी खाये तो सभी ने खाया। अब शिक्षा और संस्कृति से सम्पन्न भविष्य नई पीढ़ी का होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

शहर और गांव क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की। उस समय से ही मन में था कि युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करना है।

इस क्रम में पहले रायपुर फिर बिलासपुर में भेंट-मुलाकात किए और आज दुर्ग संभाग में भेंट-मुलाकत कर रहे हैं।

अभी कुछ युवाओं ने मंच में आकर विभिन्न प्रस्तुतियां दी।

CG-NEWS : कॉलेज में भिड़ गई दो लड़कियां, फिर सबके सामने चले खूब लात घूंसे

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी काॅलेज में दो लड़कियों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. बातों से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते लात घूंसे तक पहुंच गई. कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ. हाईवोल्टेज ड्रामा कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और अन्य छात्रों के हस्तक्षेप के बाद बड़ी ही मशक्कत से बंद हुआ।


 
शहर के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो लड़कियों के लड़ाई झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. कॉलेज में जमकर हंगामे के बाल कॉलेज प्रबंधन बीच बचाव में पहुंचा. शिक्षकों और अन्य छात्र-छात्राओं के हस्तक्षेप के बाद भी लड़कियां एक दूसरे पर हाथ पैर चलाती रहीं. मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो दोनों ने माफी मांगी. हालांकि झगड़ा क्यों और कैसे शुरू हुआ, यह पता नहीं चल पाया है. 

सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है

वीडियो बीते मंगलवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई है. इस वजह से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पूरे मामले में अब कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।


इस घटना की जानकारी के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा दोनों लड़कियों को जमकर फटकार लगाया गया। जिसके बाद दोनों लड़कियों ने अपनी इस गलती के लिए मांफी मांगी हैं। कालेज के प्रिसिंपल ने मारपीट की ये घटना कालेज स्तर पर ही समझाईश के बाद समाप्त कर लिये जाने की जानकारी दी हैं। पुलिस में इस मारपीट को लेकर कोई शिकायत दर्ज नही करायी गयी हैं।



महासमुंद : पीजी कॉलेज में जल्द होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद के पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने का आह्वान किया।

  इंग्लिश मिडियम कॉलेज सौगात मिलने पर संसदीय सचिव का किया अभिनंदन

उन्होंने विद्याार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति में सक्रियता के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कॉलेज से उन्हें शुरू से लगाव रहा है। छात्र हित व कॉलेज हित के लिए उनसे सीधे संवाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते विद्याथियों के अध्यापन के लिए जनभागीदारी से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कराई गई है।

नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर अनुग्रह राशि बीस हजार उनके परिजनों को प्रदान करने की स्वीकृति की गई है। यहां छात्राओं के लिए दस लाख की लागत से गर्ल्स कामन रूम का निर्माण प्रगति पर है। वहीं ओपन जिम का निर्माण भी कराया गया है। इसी तरह उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हिंदी व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध केंद्र के उन्नयन के लिए तीस हजार की स्वीकृति, 12 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा आनलाइन सेमीनार कराने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कैंटिन निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव चंद्राकर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, जनभागीरदारी समिति के सदस्य हरिकृष्ण भार्गव, सन्नी लुनिया, योगेश गंडेचा, 

रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, ममता चंद्राकर, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डा अनुसूईया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डा दुर्गावती भारती, प्रो श्रीमती करूणा दुबे, डा रीता पांडे, डा मालती तिवारी, डा ईपी चेलक, एमआर धीवर, अजय कुमार राजा, रजेश्वरी सोनी, डा वैशाली हिरवे, सी खलको, एमएस वर्मा, डा आरके अग्रवाल, शशि सोनी, वेद देवांगन, केशर कश्यप, कुंदन देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा तथा आभार अजय राजा ने किया।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा हमारे पुरखों की देन, इसे जीवंत बनाए रखना हम सब की नैतिक जबावदारी : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के खरोरा में निर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण और दानवीर स्व. दाऊ रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दानवीर देवांगन ने बच्चों के भविष्य उज्जवल करने के लिए अपने जीवनकाल में ही स्कूल के लिए 4 एकड़ जमीन दान की थी। शिक्षा के माध्यम से ना केवल व्यक्ति का विकास होता है। अपितु परिवार और समाज सुदृढ़ और विकसित भी होता है। उन्होंने शिक्षा के अलख जगाने में स्व. दाऊ रामप्रसाद देवांगन की महती सोच और भूमिका की तारीफ की।



खरोरा में नया कॉलेज भवन बन जाने से बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं होगी। इस अवसर पर कृषि एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया, धरसीवां विधायक श्रीमति अनिता योगेन्द्र शर्मा, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार किसान, मजदुर, महिलाओं सभी के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। आज किसानों के ऋण माफी के साथ-साथ बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को तीन और पांच हॉर्सपावर मोटर पर बिजली बिल छूट, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9 हजार रूपये, गरीब भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 7 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकेे साथ-साथ बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी स्कूल खोले जा रहे है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अब अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।



उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है, जहां गोबर के साथ-साथ गौ-मुत्र की भी खरीदी की जा रही है। इससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एक ओर हमने जहां राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रहे है, वहीं दुसरी और छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और खानपान को जीवंत बनाने के लिए कदम उठा रहे है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की एक अलग पहचान है। यह पहचान हमारे पुरखों की देन है। इसे बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

दो सड़के बनाने और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा, दो विद्यालयों का नामकरण भी हुआ- कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजनों की सुविधाओं तथा मांगो के अनुरूप मोहरेंगा-कठिया तथा कोदवा-मढ़ी सड़क मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी का नाम शहीद युगल किशोर वर्मा तथा शासकीय हाई स्कूल मोहरेगा का नाम मण्डल दास गिलहरे के नाम से करने की घोषणा की। 

इस दौरान उन्होंने विधायक की मांग पर खरोरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के भवन निर्माण तथा आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया सहित विधायक श्रीमति अनिता शर्मा और राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष स्व. रामप्रसाद देवांगन के सुपुत्र ईश्वरी देवांगन ने परिजनों की और से स्वयं के व्यय पर कॉलेज परिसर में सुसज्जित ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा की।

खरोरा कॉलेज में लगभग चार सौ विद्यार्थियों को पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी- खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन में आस-पास के लगभग चार सौ विद्यार्थी पढ़ रहें है। पहले खरोरा के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए रायपुर-पलारी-बिलासपुर जाना पड़ता था। घर से दूर रहने-खाने के साथ-साथ अन्य दूसरी असुविधाएं भी विद्यार्थिंयों को होती थी। ऐसे में 2017 में खरोरा में शासकीय कॉलेज शुरू हुआ था।

इस महाविद्यालय का नामकरण क्षेत्र के लोकप्रिय दानवीर और बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले दाऊ स्व.रामप्रसाद जी देवांगन के नाम पर किया गया था। इस महाविद्यालय का नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ है । 2100-2100 वर्गमीटर क्षेत्र में भू-तल और प्रथम तल पर तैयार इस भवन में प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष, कार्यालय, सोलह क्लास रूम, पांच प्रयोगशाला कक्ष, लाइब्ररी कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, परीक्षा नियत्रंक कक्ष, कॉमन रूम सहित आठ स्टोर रूम भी बनाये गये है। इस महाविद्यालय में आर्टस, कामर्स और गणित विषय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित हो रही है। 


मुख्यमंत्री से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में आज शाम उनके निवास कार्यालय परिसर में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महासमुंद में 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को गज माला पहना कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।


राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के समय केवल एक ही मेडिकल कॉलेज था। उसके बाद
2018 तक कुल 4 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। लेकिन विगत साढ़े 3 वर्षों में राज्य सरकार ने 4 नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की है। उन्होंने नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष खेती किसानी के लिए अनुकूल वर्षा और अच्छी खेती के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित बड़ी संख्या में महासमुंद जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.