Media24Media.com: बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड, रायपुर में भी तलाशी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड, रायपुर में भी तलाशी

Document Thumbnail

रायपुर। सीबीआई ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड और प्रसारित करने से संबंधित दो मामलों में इक्कीस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग उनसठ स्थानों पर तलाशी ली। इनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी शामिल हैं।



सीबीआई ने इंटरपोल की बच्चों के विरूद्ध अपराध इकाई सिंगापुर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान पचास से अधिक संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इन उपकरणों की प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों मे बड़ी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री होने की सूचना मिली। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.