Media24Media.com: केंद्रशासित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रशासित. Show all posts
Showing posts with label केंद्रशासित. Show all posts

Covid Update : कोरोना से निपटने की तैयारी और व्यवस्था की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और सचिवों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोरोना से निपटने की तैयारियों और जरुरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी राज्यों में जीनोम सिक्वेंसिंग और परीक्षण बढ़ाने पर जोर देते हुए इसकी लगातार निगरानी के निर्देश दिए। 


डॉक्टर मांडविया ने राज्यों को अस्पतालों में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़ी बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का त्वरित परिचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मास्क पहनने सहित कोविड-उपुयक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करवाने की सलाह दी। उन्होंने ज्यादा जोखिम वाले बुजुर्गों और कमजोर समूहों के लिए कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक अनिवार्य रूप से लगवाने पर भी जोर दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी शामिल हुए।

इस बीच, सरकार ने यह निर्णय लिया है कि देश के सभी हवाई अड्डों पर अंतराष्ट्रीय उड़ानों के कुल यात्रियों में से दो प्रतिशत यात्रियों का औचक कोविड परीक्षण किया जाएगा। यात्रियों को कोविड परीक्षण के बाद ही हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। संक्रमित होने की स्थिति में उनकी रिपोर्ट एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम और संबंधित राज्यों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

 नाक से दी जाने वाली वैक्सीन को मंजूरी

केन्द्र सरकार ने कोविडरोधी बूस्टर डोज के लिए भारत बायोटेक कंपनी की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह वैक्सीन अट्ठारह वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है। मंत्रालय के अनुसार बूस्टर डोज के लिए यह वैक्सीन शुरू में निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी और इसे आज से ’को-विन’ ऐप पर शुरू किया जाएगा।

उधर, चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग जिले में भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा जिले के सभी बाजारों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। चेंबर के अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में मास्क पहनने और सैनेटाइजर का उपयोग करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।


बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड, रायपुर में भी तलाशी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सीबीआई ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड और प्रसारित करने से संबंधित दो मामलों में इक्कीस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग उनसठ स्थानों पर तलाशी ली। इनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी शामिल हैं।



सीबीआई ने इंटरपोल की बच्चों के विरूद्ध अपराध इकाई सिंगापुर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान पचास से अधिक संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इन उपकरणों की प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों मे बड़ी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री होने की सूचना मिली। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव (रक्तदान शिविरों के देशव्यापी आयोजन) और आयुष्मान योजना के संबंध में चर्चा की गई। सिंहदेव के साथ सिविल लाइन स्थित चिप्स (CHIPS) कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के संचालक विलास संदीपन भोसकर भी ऑनलाइन बैठक में मौजूद थे।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान और रक्तदान अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी
17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक देश में ये दोनों अभियान संचालित किए जाएंगे। उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों और जन समुदायों को इन अभियानों से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। 



डॉ. मंडाविया ने मीडिया के माध्यम से भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने कहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक भारत से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाने पर भी जोर दिया जिससे लोगों को इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.