Media24Media.com: देवी उपासना का पर्व नवरात्रि, देवी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देवी उपासना का पर्व नवरात्रि, देवी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा

Document Thumbnail

रायपुर। शक्ति की आराधना का पर्व शारदेय नवरात्र कल से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना भी की जाएगी। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। कई समितियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर पंडालों में देवी की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। 



राजनांदगांव जिला प्रशासन ने डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों को इस बार सुरक्षा के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर डोमन सिंह ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उधर, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया और सक्ती जिले की मां चंद्रहासिनी मंदिर में नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की है कि उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.