Media24Media.com: सीबीआई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीबीआई. Show all posts
Showing posts with label सीबीआई. Show all posts

सीबीआई : साइबर अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़, 24 जगह छापेमारी, 2.2 करोड़ जब्त, विदेशी नागरिकों को बना रहे थे निशाना

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली।  दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की साइबर अपराध शाखा ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सीबीआई ने फर्जी कॉल सेंटर के संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

                              
इसके जरिए भारत में संचालित एक कॉल सेंटर से अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था। उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। सीबीआई ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और गुजरात समेत 24 जगहों पर छापेमारी की इस दौरान 2.2 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये।

अधिकारियों ने दिल्ली नोएडा  गुरुग्राम और गुजरात में 24 स्थानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य, 2.2 करोड़ रुपये की नकदी संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सुशील सचदेवा और उसके सहयोगियों द्वारा चलाया कथित तौर पर जाने वाला समूह, तकनीकी सहायता जैसी धोखाधड़ी योजनाओं के माध्यम से विदेश नागरिकों को निशाना बना रहा था और उन्हें धोखा देने के लिए कॉल सेंटर के माध्यम से ‘‘लाखों कॉल’’ किए थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई की कार्रवाई उस जांच का हिस्सा थी जिसमें कई साइबर अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है।


बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड, रायपुर में भी तलाशी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सीबीआई ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत बाल यौन शोषण सामग्री को डाउनलोड और प्रसारित करने से संबंधित दो मामलों में इक्कीस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग उनसठ स्थानों पर तलाशी ली। इनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी शामिल हैं।



सीबीआई ने इंटरपोल की बच्चों के विरूद्ध अपराध इकाई सिंगापुर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान पचास से अधिक संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इन उपकरणों की प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों मे बड़ी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री होने की सूचना मिली। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त सीएमडी के घर सीबीआई का छापा, एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी छापे में शामिल

No comments Document Thumbnail

भिलाईनगर। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त सीएमडी संतोष कुमार शर्मा के तीन ठिकानों पर आज सुबह से सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक मामला गोल्डमाइन से जुड़ा होना बताया जा रहा है । भिलाई में ताल पुरी, सेक्टर 2 एवं मैत्री कुंज मैं संतोष शर्मा के ठिकानों पर पर छापा मारा गया है। सेक्टर 2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा ड्राइवर को निर्देशित कर वाहन हटा दिया गया। छापे से जुड़ी हुई जानकारी को सीबीआई द्वारा के द्वारा अत्यधिक गोपनीय रखा गया है।



भिलाई में आज सुबह से ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई की टीम के करीबन 1 दर्जन से अधिक अधिकारियों के द्वारा द्वारा भिलाई के सेक्टर 2 तालपुरी, मैत्री कुंज स्थित संतोष शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भिलाई एवं दुर्ग शहर में की गई इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी को अत्यधिक गोपनीय रखा जा रहा है। सेक्टर 2 में सड़क एवेन्यू बी क्वार्टर नंबर 11डी में संतोष कुमार शर्मा  के घर पर भी दबिश दी गई है। 

इस दौरान मीडिया कर्मी को देखने के बाद सीबीआई अधिकारियों के द्वारा जिस वाहन से भिलाई पहुंचे हैं अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजी 5280 के ड्राइवर को वाहन को हटाने के निर्देश दिए गए। इस रेड के संबंध में कुछ भी बताने से सीबीआई के अफसरों ने इंकार कर दिया। इसके अलावा सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा ताल पुरी एवं मैत्री कुंज में भी छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी मिली है।

जाने कौन है संतोष शर्मा

सूत्रों के मुताबिक संतोष शर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र में उप महाप्रबंधक डीजीएम (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2013 में उनके द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया था। इसके बाद उनके द्वारा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी ज्वाइन कर ली थी। एचसीएल में सीएमडी के पद पर रहते हुए 2 वर्ष पूर्व ही रिटायर्ड हुए थे।

CBI ने एक करोड़ के रिश्वत मामले में रेलवे अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1985 के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है.





केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है. 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.





सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में रिश्तव लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का यह बड़ा मामला है. अधिकारी नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. CBI ने पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है.





अमित और रेणु जोगी नहीं लगवा पाए अजीत जोगी की मूर्ति, पुलिस ने बीच में ही रोका





मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 1 करोड़ रुपये का रिश्वत लेने के आरोप में महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है. महेंद्र सिंह चौहान पर नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में एक प्राइवेट कंपनी को काम दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है.





जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो महेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रिश्वत ले रहे थे. सीबीआई सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इसकी जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह चौहान पूर्वोत्तर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा है. बाद में जाल बिछाया गया. महेंद्र सिंह चौहान के दो कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा. सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत ली होगी.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.