Media24Media.com: भारत स्काऊट गाईड्स के छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में दाऊलाल चन्द्राकर सम्मानित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत स्काऊट गाईड्स के छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में दाऊलाल चन्द्राकर सम्मानित

Document Thumbnail

महासमुंद। महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के दरबार हाल में आयोजित भारत स्काऊट गाईड्स के छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में दाऊलाल चंद्राकर, जिलाध्यक्ष महासमुंद को जिले में स्काऊटिंग की गतिविधियों को ऊंचाईयां प्रदान करने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा थैंक्स बेज अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही जिला सचिव रामकुमार साहू एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड नीलिमा साहू को उत्कृष्ट गाडिर अवार्ड प्रदान किया गया।



इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट काऊट गाइड, रोवर, रेंजर स्काऊटर एवं गाइडर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्काऊट एवं गाईड सत्य नारायण शर्मा, विधायक कसडोल एवं उपाध्यक्ष कु. शकुंतला साहू, संसदीय सचिव एवं राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

राज्य अलंकर समारोह को संबोधित करते हुये महामहिम राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काऊट एवं गाइड्स एक ऐसी संस्था है जो विद्यार्थियों को संस्कारित करने का कार्य करती है। यदि बच्चे में एक बार स्काऊटिंग का बीज रोपित कर दिया जाय तो वह जीवन भर स्काऊट बना रहता है। स्काऊटिंग सभी धर्मों के प्रति श्रद्घा रखना सिखाती है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित करती है। स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि स्काऊट मानव सेवा की भावना जागृत करता है। कठिन परिस्थितियों में स्वयं को ढालकर जीवन जीने की कला सिखाती है। 

छत्तीसगढ़ भारत स्काऊट गाईड अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्काऊटिंग में कुछ तो बात है कि मैं अपने इस उम्र तक स्काऊटिंग से जुड़ा हूं। उन्होंने जिला अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर को व्यक्तिगत बधाई दी। महासमुंद के जिला अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि यह सम्मान महासमुन्द जिले की पूरी टीम स्काऊटर गाईडर, जिले के पदाधिकारी गण एवं स्थानीय संघ के पदाधिकारियों के सहयोग का परिणाम है। गरिमामयी सम्मान समारोह में महासमुंद से अनिता जी रावटे, श्रीमती शशि चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, जिला आयुक्त ऐतराम साहू, निधि चंद्राकर, डी.ओ.सी. कमल लुनिया, अंकित बागबाहरा, भूमिका लुनिया उपस्थित थे

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.