Media24Media.com: मेला समारोह में डीएमएफ की राशि का उपयोग नहीं किया जाए : भूपेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मेला समारोह में डीएमएफ की राशि का उपयोग नहीं किया जाए : भूपेश

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में खनिज न्यास मद की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने डीएमएफ मद से उच्च और सामान्य प्राथमिकताओं के मद्देनजर मितव्ययिता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी उपकरणों की खरीदी के लिए विभागीय बजट का उपयोग किया जाए, इसके लिए डीएमएफ मद का उपयोग न हो। 



उन्होंने यह भी कहा कि जिले में आयोजित होने वाले मेला समारोह में डीएमएफ की राशि का उपयोग नहीं किया जाए। डीएमएफ मद के आय-व्यय के सोशल ऑडिट के लिए राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज मद की राशि का आवंटन नये पांच जिलों के लिए भी सुनिश्चित हो, ताकि विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण हो सके। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए इस मद से उपकरणों की खरीदी की अनुमति रहेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.