Media24Media.com: कलेक्टोरेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कलेक्टोरेट. Show all posts
Showing posts with label कलेक्टोरेट. Show all posts

बलौदाबाजार जिले में अब शांति का वातावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में बीते दिनों हुई आगजनी की घटना के बाद अब जिले में शांति का वातावरण है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालयों में अब दैनिक व शासकीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से होने लगा है। जिले के ग्रामीणों द्वारा भी अब जिला कार्यालयों में आकर अपनी समस्याओं व शासकीय कार्यों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। कलेक्टर सोनी के निर्देश पर आज 11 हितग्राहियों को उनकी मांग पर तत्काल राशनकार्ड जारी कर किया गया। वहीं दो दिनों में लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से 389 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है।

बालौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने आज यहां बताया कि जिले में कलेक्टोरेट (कम्पोजिट बिल्डिंग) में आगजनी की घटना के बाद एक ओर जहां रेस्टोरेशन के कार्यों में तेजी लाई गई है, वहीं दूसरी ओर दूर दराज से कामकाज के सिलसिले में ग्रामीण आवेदन लेकर जिला कार्यालय पहुंच रहे है। कलेक्टर ने बताया कि आज खाद्य शाखा में बड़ी संख्या में आवदेक राशन संबधित कार्यों के सिलसिले में पहुंचे थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं 8 हितग्राहियों को नवीनकरण राशन कार्ड प्रदान किया गया।

कलेक्टर सोनी ने इस दौरान ग्रामीणों का हालचाल पूछा और कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण कविता बाई ने महिला समूह से जुड़कर काम करने की इच्छा जताई जिस पर कलेक्टर सोनी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में बिहान समूह का विस्तार करते हुए आजीविका गतिविधियों में तेजी लाएंगे और आपको समूह से जोड़कर आजीविका गतिविधियों से प्रशिक्षित भी करेंगे। 11 हितग्राहियों में विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पिकरी से श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव, छाछी से श्रीमती प्रीति साहू, सेल से श्रीमती गणेशी, बलौदाबाजार अंतर्गत भरसेला निवासी कुलेश्वरी, नगर से धनेश्वरी यादव, पूजा पटेल, कुंती यादव, लीलाबाई, आशा साय, रेशमा एवं मनीषा वर्मा, 8 नवीकरण राशन कार्ड हितग्राहियों में शहर बाई, प्रमिला बाई मानिकपुरी, कविता बाई, धरम बाई, शिवकुमारी, कौशल्या एवं प्रभा मानिकपुरी शामिल है। सभी ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसी तरह ग्राम सुकलाभाठा एवं चिराही से पहुँचे कुमारी मीनाक्षी निषाद पिता शिव कुमार निषाद तथा वासु आज़ाद पिता रमेश आज़ाद आधार अपडेट हेतु लोक सेवा केन्द्र पहुंचे, जिस पर तत्काल उन्हें अपडेशन के साथ आधार कार्ड कलेक्टर द्वारा प्रदान किया गया। कलेक्टर ने लोगों से छोटे बच्चे जिनका आधार अपडेट 5 साल एवं 14 साल में होना है वह अपडेट अनिवार्य रूप नवीन आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी आज सुबह 10 बजे जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नियमित कामकाज करते हुए अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोनी ने आमजनों से मुलाकात कर उनके आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

 


विकास कार्यों का दिखना चाहिए परिणाम: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शुरूआती दौर में सभी विभागों से राजनांदगांव जिला एवं शहर के विकास एवं जनहित कार्यों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें, जिसका परिणाम दिखाई देना चाहिए।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के निराकरण के लिए कलेक्टर को बैठक लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल की समस्या के समाधान तथा बजट में आवश्यकता अनुरूप प्रावधान करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6 माह की कार्ययोजना बना लें। धीरी परियोजना में संशय की स्थिति नहीं होना चाहिए। इसके लिए निर्णय लेते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों के संबंध में प्राथमिकता तय करने के लिए कहा। जो सड़कें पहले से बनी हैं, उनके मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने शहर में शराब, जुआ एवं अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतत एवं सजग रहते हुए कार्य करें। उन्होंने जिले के विकास के लिए बजट में जो प्रावधान हो सकते हैं, उन्होंने उसके संबंध में निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में रायपुर की तर्ज पर नालंदा परिसर बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेड़ेसरा में 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने राजनांदगांव पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा मेडिकल कालेज की आवश्यकता अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में एलईडी लगाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय वैद्यों की पहचान कर औषधीय जड़ी-बूटियों को संरक्षित करने की दिशा में करें काम : डॉ नंद कुमार साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार साय ने बुधवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। बैठक में डॉ. साय ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय वैद्यों की पहचान कर औषधीय जड़ी-बूटियों को संरक्षित करने के लिए कार्य योजना तैयार किया जाए। उन्होंने औद्योगिक विकास के तहत छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड से समन्वय कर वनौषधि पार्क बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में मरवाही विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, एसडीएम पेंड्रारोड श्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सीएसआईडीसी के अध्यक्ष डॉ. साय ने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला वन और आदिवासी बाहुल्य जिला है, यहां वनौषधि जड़ी-बूटियों की कमी नहीं है। उन्होने औद्योगिक विकास के तहत वनौषधि पार्क भी प्रस्तावित करने कहा। डॉ साय ने औषधीय जड़ी-बूटियों के गुणों के बारे में अपने स्वयं के अनुभव भी साझा किए।

उन्होने हड्डी जोड़, जहरीले सांप, बिच्छु का विष उतारने, पीलिया खत्म करने आदि के बारे में बताते हुए कहा कि जड़ी बूटियों के जानकार वैद्यों कि पहचान करें और वनौषधि पार्क बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अश्वगंधा, गिलोय आदि वनौषधियों का प्रभाव काफी कारगर है। वनौषधियों के उपयोग से किसी तरह का दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने बताया कि जिले में लेमन ग्रास की खेती के साथ ही औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए मरवाही विकासखंड के ग्राम पथर्रा, सेखवा एवं मड़ई के 10 महिला स्व सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया गया है। औषधीय पौधों की खेती के लिए केंवची क्षेत्र में भी कार्य योजना प्रस्तावित है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले जिले में 31 अक्टूबर 2000 तक 749 सूक्ष्म, लघु उद्योग पंजीकृत थे, जिसमें 94.82 लाख का निवेश एवं 1508 व्यक्ति रोजगार में नियोजित थे। राज्य गठन 1 नंवबर 2000 से 31 मार्च 2020 तक 380 पंजीकृत सूक्ष्म, लघु उद्योग जिसमें निवेश राशि 36 करोड़ 66 लाख 69 हजार और 1833 लोग उद्योगों में नियोजित है। 1 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल 2023 तक 21 उद्योग उत्पादन प्रमाण पत्र प्राप्त हैं, जिसमें 18 करोड़ 39 लाख 20 हजार पूंजी निवेश एवं 196 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इन पंजीकृत उद्योगों में मुख्यतः हॉलर एण्ड फ्लोर मिल, राईस मिल, फेब्रीकेशन, ईंट निर्माण, बर्तन निर्माण, ऑयल एण्ड फ्लोर मिल, फ्लाई एश ब्रिक्स, एल्युमिनियम प्रोडक्ट, आरसीसी पोल, हर्बल प्रोडक्ट, फिनाईल आदि इकाईयां संचालित है। इसके साथ ही नई औद्योगिक नीति 2019-2024 के तहत जिले में 301 प्रस्तावित नये इकाईयों ने उद्यम आकांक्षा प्राप्त किया है, जिसमें 85 करोड़ 94 लाख 62 हजार रूपए का पूंजी निवेश एवं 1234 लोगों के लिए रोजगार प्रस्तावित है।

 

बेरोज़गारी भत्ता योजना बेरोज़गारी भत्ता पात्र लाभार्थी युवाओं के लिए रोज़गार, स्वरोज़गार तथा प्रशिक्षण मेला 28 को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत ज़िले के शिक्षित बेरोज़गार पात्र लाभार्थी युवाओं के लिए इसी माह 28 जून को महासमुंद के शंकराचार्य भवन में रोज़गार, स्वरोज़गार तथा प्रशिक्षण हेतु रोज़गार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर उप संचालक रोज़गार ने ज़िले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद और नगरपालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत शिक्षित बेरोज़गार पात्र लाभार्थी युवाओं अवगत कराने कहा गया है। जिले में 4325 शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया गया है।


नये कलेक्टर ने गौर से सुनी लोगों की समस्याएं और लिए आवेदन, निराकरण का दिया भरोसा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हर मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जन चौपाल में ज़िले के नये कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी शिकायत और समस्याओं के आवेदन के साथ पहुँचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को पूरी गंभीरता और गौर से सुना। त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिये। आवेदकों से आवेदन लिए और उन्हें निराकरण का भरोसा दिया।

आज के कलेक्टर जन चौपाल कार्यक्रम में 48 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की का अनुरोध किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने कहा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग में शुरू होगा बी.पी.ओ. सेंटर, मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को करेंगे भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन करेंगे। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर की स्थापना रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस बी.पी.ओ. के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चैट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय से युवा जुड़ सकेंगे। सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जहां कार्य करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व महाविद्यालयीन शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़कर अपना कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले।

कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां के युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे।

अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना-खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समायावधि का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सुराजी गांव योजना के तहत गांव में निर्मित गौठानों के संचालन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों की संख्या मांग के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गौठानों में रीपा (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) का निर्माण तेजी से पूरा कराये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गांव के युवाओं को रीपा सहित अन्य आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की पहल करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के साथ-साथ गोबर से बिजली एवं पेंट उत्पादन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पोषण पुनर्वास केन्द्र, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, जल जीवन मिशन, सड़कों के निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन कराये जाने के निर्देश दिए। अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, राजस्व मामलों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संभागायुक्त यशंवत कुमार, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

राजनांदगांव : कलेक्टोरेट गार्डन में बिखरे खुशियों के रंग

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। आज उस वक्त खुशियों के रंग बिखरे जब कलेक्टोरेट गार्डन में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने दीवारों एवं पेड़ों पर खुबसूरत चित्र उकेरे। छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति की मोहक झांकी की पेंटिंग ने सभी को मुग्ध किया। कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर कलेक्टोरेट गार्डन का सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा की गई है।

        बच्चों ने दीवारों एवं पेड़ों पर उकेरे खुबसूरत चित्र

इस कड़ी में आज यहां स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों ने भी यहां पेंटिंग की। बच्चों ने विविध थीम पर आधारित चित्रकारी की। कहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति सुआ, करमा, पोला, तीजा, व्यंजन, नृत्य, गिल्ली डंडा चित्रित किया तो कही जनजातीय संस्कृति, पर्यावरण, सरंक्षण, प्रकृति एवं वृक्ष के संरक्षण के दृश्यों ने अभिभूत किया। दिग्विजय कॉलेज के बच्चों ने दिग्विजय कॉलेज की पेंटिंग बनाई साथ ही पक्षी संरक्षण, ब्लू ब्रिगेड बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित चित्रों ने मन मोह लिया।


कलेक्टोरेट गार्डन में सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, एनबीआईएस बोरी, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, कान्फ्लूऐस कॉलेज राजनांदगांव, कमला देवी राठी महिला स्नातक महाविद्यालय राजनांदगांव, महंत राजा बलराम दास शासकीय उच्चतर हिन्दी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुर्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट गार्डन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया। फव्वारा के साथ ही रंग-रोगन कर गार्डन को नया स्वरूप प्रदान किया गया। विविध प्रजाति के पौधे यहां रोपित किए गए हैं। जनसामान्य में प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश दिया गया है। कलेक्टोरेट आने वाले आगंतुकों को यहां विश्राम करने के लिए एक अच्छी जगह मिली है।

कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले भर के शासकीय कार्यालयों में व्यापक तौर पर की गई साफ-सफाई -

मेरा दफ्तर - मेरा घर अभियान के तहत आज जिले भर के शासकीय कार्यालय में व्यापक तौर पर साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान अंतर्गत सभी कार्यालयों में रिकार्ड व्यवस्थित रखा गया। आज कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, आबकारी कार्यालय, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, जिला कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, कार्यपालन अभियंता विद्युत, आदिम जाति विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पंजीयक कार्यालय, पीएमजीएसवाई कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, समस्त एसडीएम कार्यालय, जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई।

नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना प्रस्तुत किया गया

No comments Document Thumbnail
रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने वित्तीय वर्ष में निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में निर्धारित समय सीमा में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर ऋण एवं अन्य लाभ देना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि पीएमईजीपी का वर्ष 2022-23 का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। 

एनआरएलएम के प्रकरण तथा ड्यूल एथेंटिकेशन का तेजी से निपटारा करने कहा। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के पूर्व ही प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित कर लें। छिकारा ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करंे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों की खाता खोलनें में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही आना चाहिए। उन्होंने जनधन खाते को ओडी लिमिट देने में प्रगति लाने कहा। छिकारा ने बैठक में उपस्थित सभी बैंक के अधिकारियों से कहा कि उन्हें आने वाले समय में और भी एटीएम का नेटवर्क बढ़ाना होगा।


नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना प्रस्तुत किया गया। संभाव्यतायुक्त ऋण योजना एक अनूठा दस्तावेज है जो कि एक जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए जमीनी स्तर पर ऋण प्रवाह के लिए उपयोगी योग्य संभाव्यताओं का विवरण प्रदान करता है। सीईओ छिकारा ने जिले में भारतीय स्टेट बैंक की केवल कुछ शाखाओं द्वारा ही कृषि ऋण किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी शाखाओं में कृषि ऋण की व्यवस्था की जाये। ताकि ग्राहकों को असुविधा ना हो।

उन्होंने बैठक में उपस्थित शासकीय विभाग के अधिकारियों से कहा की बैंकों से समन्वय बनाकर प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने बैंकर्स से कहा किसी भी प्रकरण को लंबित ना रखें, यदि कोई कारण हो या दस्तावेज की कमी हो तोे उसे दर्शाते हुए प्रकरण को पूर्ण दस्तावेज के साथ पुनः प्रस्तुत करने कहे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि सीडी रेशों मेंटेन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए बैंक खातों में आधार तथा मोबाइल सीडिंग,

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं की जिले में प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, अंत्यव्यवसायी स्वरोजगार योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर निर्देशित किया। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने हेतु किये जाने वाले प्रयासो तथा बैंक ऑफ बडौदा ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर अमित रंजन, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य शासन के चार वर्ष पूरा होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी

No comments Document Thumbnail

मोहला। राज्य शासन के 4 साल पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर मोहला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारी, कर्मचारी तथा आस-पास के ग्रामीणों ने प्रशंसा व्यक्त की। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी स्थल पर नि:शुल्क दिए जा रहे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, जनमन, संबल सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट प्राप्त कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी मिली है, जिसका वे जरूरी लाभ लेंगे।



जनसपंर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी देखने ग्राम मोहला की सरपंच श्रीमती सरस्वती ठाकुर, वार्ड पंच, स्वसमूह की महिलाएं, शिक्षिकाएं पहुंची थी। उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए फोटो प्रदर्शनी एवं नि:शुल्क दिए जा रहे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, जनमन, संबल सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट की सराहना की। श्रीमती सरस्वती ठाकुर ने कहा कि शासन की सुराजी गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत लाभप्रद है। वही गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है।

फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे महिलाओं ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सराहना की। इसके साथ ही सभी ने शासन के चार साल पूरा होने पर बधाई दी। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य शासन के चार साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम भुरसाटोला से कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने फोटो प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं तथा उसके सुचारू क्रियान्वयन की प्रशंसा की।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारीकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। 



नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया। आज गौरव दिवस पर पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने 5 टन सब्जियों का लंगर अंबेडकर चौक पर प्रारंभ किया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। मुख्यमंत्री ने आमजनों कोे सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्ता गोभी, भाटा, लौकी आदि सब्जियां वितरित की। इस अवसर पर गिरीश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


समयबद्ध कार्य एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कार्य करें - धनंजय देवांगन

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कलेक्टर का अंग बताते हुए जिले के विकास हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जांजगीर-चांपा जिले को मैदानी जिला बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार, की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं को पहंुचाने और उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने कहा। प्रभारी सचिव देवांगन ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान में बेहतर परफॉरमेंस पर जिले के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा सहित अधिकारियों को बधाई भी दी।



कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में प्रभारी सचिव देवांगन ने धान खरीदी, धान उठाव, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा, पैरादान, सुपोषण योजना, जाति प्रमाण पत्र वितरण, निर्माण कार्य, पीडीएस, राजस्व  आदि की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो और उपार्जन केन्द्र स्थल पर किसानों हेतु छाया, पानी, शौचालय, ओआरएस के पैकेट रखने तथा धान बेचने आने वाले कृषकों को टोकन जारी करते हुए पारदर्शी ढंग से धान खरीदी करने के निर्देश दिए।

देवांगन ने धान के उठाव और बारदाना की भी समीक्षा की। बैठक में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सभी जनपद सीईओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम पंचायतवार, ग्रामवार, पटवारी तथा सचिव के साथ बैठकर भूमिहीन हितग्राहियों को चिन्हाकित करें और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले में मॉडल गौठान तैयार करने तथा ग्रामवार मवेशियों की संख्या एवं गौठान में क्रय किए जा रहे गोबर की मात्रा की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत जिले से कोसा, कांसा और कंचन जैसे व्यवसाय का चयन करने का सुझाव दिया। देवांगन ने पैरादान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी सचिव ने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुए आदेश जारी होने के पश्चात संबंधित तक इसके क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, नक्शा में दुरूस्तीकरण समय पर करने तथा नुजूल पट्टा नवीनीकरण कार्य में अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल कटाई होने की बात कहते हुए सीमांकन के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु केवल फॉर्म वितरण तक सीमित नही रहने के निर्देश देते हुए लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्याें को समय पर पूरा करने, लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने, दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पीडीएस अंतर्गत खाद्यान वितरण, घुरूवा योजना, खाद का उठाव, चारागाह, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, गौमूत्र विक्रय आदि की समीक्षा की। कलेक्टर सिन्हा ने प्रभारी सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले के सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, सभी एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में शासकीय कर्मचारी पहुंचेगे तो होगी कार्रवाई

प्रभारी सचिव देवांगन ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंची शिक्षा विभाग की एक शासकीय अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने उक्त अधिकारी पर सिविल आचरण सहिंता के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करें। जनदर्शन आमनागरिकों के लिए हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी शिकायत अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की कल जयंती है। इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कल प्रदेश के विभिन्न जिलों में एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर में कल सुबह कलेक्टोरेट चौक से तेलीबांधा चौक तक एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान, नगर सैनिक सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।



समापन स्थल तेलीबांधा चौक पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के संबंध में शपथ भी ली जाएगी। इधर, सूरजपुर जिले की पुलिस द्वारा पुलिस झंडा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत बीते इक्कीस अक्टूबर से कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रामानुजनगर थाना की पुलिस ने एकता दौड़ का आयोजन किया, जिसमें बच्चे और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन कल इकतीस अक्टूबर तक चलेगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में देश के एकीकरण का कार्य पूर्ण किया गया।

इस दीवाली में गोबर से बनी हुई फ्यूज़न दीप रंगोली से रौशन करें घर

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा दायक गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर अब गोठानों के बाहर भी बन रहे हैं, गोबर से कई उपयोगी उत्पाद। इस दीवाली में घरों को रोशन करने समूह की महिलाओं ने गोबर से बनी हुई फ्यूजन दीप बनाया है। भिलाई में स्थित उड़ान नई दिशा समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाईल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद बना रही है। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गोबर से बनी फ़्यूज़न दीप रंगोली भेंट कर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।



इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं ने अन्य सजावटी उत्पाद तैयार की हैं जो गुणवत्ता, सुंदरता और हर मायने में उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता में मेहनत कर और एकजुट होकर समूह की महिलाओं ने कमाल की चीजें बनाई हैं, यह बाजार की जरूरतों को पूरा करने एवं अपनी गुणवत्ता से आकर्षित करने उपयोगी साबित होंगी।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीधि चंद्राकर ने बताया कि समूह के उत्पादों की देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहर नोएडा और पुणे में इस उत्पाद की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में विक्रय हेतु भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बड़े शहरों में रंगोली बनाने के लिए जगह का अभाव होता है इसलिए हमने ऐसी रंगोली बनाई है, जिसे आप घर के दरवाजे, टेबल या आंगन पर रख सकते हैं। रंगोली में गोबर से बने दीये भी लगे हैं। जिससे इसकी खुबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।

छत्तीसगढ़ के उनतीसवां जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ, कल और दो जिले आएंगे अस्तित्व में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आज से छत्तीसगढ़ के नये जिले के रूप में अस्तित्व में आ गया है। यह प्रदेश का उनतीसवां जिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस नये जिले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग एक सौ छह करोड़ अट्ठाईस लाख रूपए के पचास से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक सौ तीन हितग्राहियों को बारह लाख रूपए से अधिक की सामग्री का वितरण किया।



साथ ही जिले के मानचित्र का अनावरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों ब्लॉक के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला बनने से अब लोगों को जिला मुख्यालय से होने वाले कामों को करवाने में सुविधा होगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री कल तीन सितंबर को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तीसवें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़का शुभारंभ करेंगे। कल ही बघेल खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इकतीसवें जिले के रूप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडईजिले का भी शुभारंभ करेंगे।

जीवित महिलाओं को मृत बताकर शासन की योजनाओं से वंचित करना दण्डनीय अपराध - डॉ किरणमयी नायक

No comments Document Thumbnail

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में सुनवाई की। इस दौरान कुल 14 प्रकरण रखे गए। जिसमें से 04 प्रकरणों को प्रतिवेदन के आधार पर और 05 प्रकरणों को सुनवाई के आधार पर नस्तीबद्ध किया गया। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिकागण पिरित बाई, महेतरीन बाई, पुसईया बाई और सोना बाई ने बताया कि उन चारों को 02 अक्टूबर 2016 से मृत घोषित कर दिया गया था।



इस कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। नया सरपंच आने के बाद वर्ष 2019 के बाद अब उन्हें राशन, पेंशन मिल रहा है। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती नायक ने इसे गंभीरता से लिया और इस प्रकरण में चारों आवेदिकाओं को वर्ष 2016 से मृत घोषित करने वाले सुशील कुमार यादव पूर्व सरपंच के खिलाफ पंचायत अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही किए जाने तथा तत्कालीन पंचायत सचिव कपिल सिंह राजपूत के खिलाफ जांच एवं विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठक कार्यवाही लिखने एवं निष्पादन करने में सरपंच एवं सचिव की संयुक्त सहभागिता होती है। कोई भी व्यक्ति जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर अपने पद एवं अधिकार का दुरूपयोग नहीं कर सकता। जीवित महिलाओं को मृत बताकर शासन की योजनाओं से वंचित करना दण्डनीय अपराध है। उन्होंने इन चारों आवेदिकागणों को यथायोग्य मुआवजा भी दिलाये जाने की अनुशंसा की। इसके साथ ही प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिकागणों का जीवित होने का प्रमाण आयोग के समक्ष क्षेत्र क्रमांक 06 के जनपद पंचायत सदस्य ने दिया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि दो साल पहले उनके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि थाना पथरिया में इस प्रकरण में धारा 498ए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। अनावेदक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने दूसरा विवाह कर लिया है और उनका 07 माह का बेटा भी है। चूंकि इस प्रकरण में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हो जाने से इसे नस्तीबद्ध किया गया। 

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक ने विश्वासघात करके ग्राम पंचायत का पैसा प्राप्त कर लिया है और सामान भी नही दिया है। अनावेदक के पास जीएसटी नम्बर है, जिसका दुरूपयोग करते हुए लगभग 07 लाख 58 हजार रुपये हड़प गया है और आवेदक को पैसा भी वापस नही कर रहे हैं। आयोग ने दोनो पक्षों को अपने समस्त दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान, डॉ अखिलेश भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, डीएसपी साधना सिंह सहित आवेदक व अनावेदकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक  ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी एसडीएम एवम तहसीलदार को दिए। उन्होंने अवैध प्लाटिंग में संलग्न कॉलोनाइजर एवं संबंधित फर्म पर कार्यवाही करते हुए उनका लाइसेंस निरस्त करने कहा।


अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

साथ ही उन्होंने जिला पंजीयक को निर्देशित किया कि उनका खसरा नंबर भी ब्लॉक किया जाए। उन्होंने 2 वर्ष एवं उससे ऊपर के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर देने कहा। उन्होंने राजीव गांधी आश्रम पट्टा योजना के संबंध में सभी प्राधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूची का प्रकाशन शीघ्र ही किया जाए। कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा डायवर्सन एवम सीमांकन के विवादित और अविवादित मामले समय सीमा के अंतर्गत निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों का तहसील वार समीक्षा किया। 

अपील,पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने अभिलेख शुद्धता के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनुशंसा किए बिना कोई भी प्रकरण नहीं भेजना है। उन्होंने अपर कलेक्टर बीबी  पंचभाई को निर्देशित किया कि तहसीलदारों के बीच कार्य विभाजन करें। 

समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित हो : कलेक्टर

लेक्टर ने जिले के विभिन्न गांव में लगाए गए,ग्रामीण राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि इसे गंभीरता से लें और आय, जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्र वितरण भी सुनिश्चित करें। इसी तरह कलेक्टर ने ऑनलाइन पंजीयन पर नामांतरण की जानकारी एवं ऑनलाइन स्थिति, भूमि आवंटन एवं व्यवस्थापन संबंधी आवेदनों के निराकरण, नजूल नामांतरण  एवं मनवीनीकरण, व्यपवर्तन की वसूली एवं राजस्व वसूली, कृष्ण कुंज

राजीव गांधी आश्रय पट्टा योजना के तहत सूची का प्रकाशन शीघ्र करने के दिए निर्देश

आरबीसी 6(4) जनक्षति मुआवजा राशि वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत आय, जाति निवास प्रमाण पत्रों का निराकरण, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण, चिटफंड प्रकरणों की नीलामी की जानकारी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर एन आर साहू, अपर कलेक्टर बी सी साहू ,सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.