Media24Media.com: 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर में फहराएं तिरंगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर में फहराएं तिरंगा

Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी नौ से पंद्रह अगस्त तक सभी लोगों से अपने-अपने घरों में झंडा फहराने की अपील की है। भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर संबित पात्रा एकदिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा टीम के जिला, संभाग और प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की। 


उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराने की यह मुहिम किसी एक राष्ट्रीय दल की नहीं
, बल्कि पूरे देश के लोगों की मुहिम है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर संबित पात्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब हर घर तिरंगा फहरेगा तो यह हमारे लिए एक बेहद और यादगार गौरवशाली क्षण होगा। इससे पहले, डॉक्टर पात्रा विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.