Media24Media.com: house

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label house. Show all posts
Showing posts with label house. Show all posts

9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर में फहराएं तिरंगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी नौ से पंद्रह अगस्त तक सभी लोगों से अपने-अपने घरों में झंडा फहराने की अपील की है। भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर संबित पात्रा एकदिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा टीम के जिला, संभाग और प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की। 


उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराने की यह मुहिम किसी एक राष्ट्रीय दल की नहीं
, बल्कि पूरे देश के लोगों की मुहिम है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर संबित पात्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब हर घर तिरंगा फहरेगा तो यह हमारे लिए एक बेहद और यादगार गौरवशाली क्षण होगा। इससे पहले, डॉक्टर पात्रा विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए।

हर घर में लहराएगा तिरंगा, कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने सभी से अपील भी है। जिले में सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश भक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 



कलेक्टर ने हर घर झण्डा कार्यक्रम अंतर्गत सतत मानिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्वसहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने झण्डे की खरीदी के लिए समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.